केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय जनता की समस्याएं सुनीं और धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भी भाग लिया। उन्होंने जनता से भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर लाभान्वित होने की अपील की।
तहसील के गांव उदयपुर और गढ़ी भंडार में आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समारोहों में व्यासपीठ पर विराजमान कथा वाचकों को उन्होंने सम्मानित किया। उदयपुर में शिक्षक नेता केपी सिंह यादव आदि कमेटी के लोगों ने से मालाएं, शॉल, स्वाफे बांधकर स्वागत किया। इसके बाद केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रो.बघेल ने शाम को नगर के तहसील चौराहा स्थित वरिष्ठ अधिवक्ता रामजीलाल बघेल के आवास पर पहुंच उनके निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। स्वर्गीय अधिवक्ता की पत्नी उनसे लिपटकर रोने लगीं तो वह भी भावुक हो गए। स्वर्गीय सोहनसिंह कुशवाहा की धर्मपत्नी के निधन पर उनके पुत्र कुंवरपाल सिंह कुशवाहा के प्रतिष्ठान पर पहुंच कर उन्होंने शोक प्रकट किया।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष राकेश बघेल, पं.गौरव शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता केपी सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष विश्वदीप सिंह, राजदीपक गुप्ता, चंद प्रताप सिंह बघेल, मदनबाबू चंदेल, प्रधान प्रतिनिधि मुकेश बघेल आदि मौजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.