ताज नगरी आगरा की खेरागढ़ तहसील में शनिवार को भाजयुमो के जिलाध्यक्ष हरिओम रावत की अध्यक्षता में युवा मोर्चा की तहसील स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष ने माइक्रो डोनेशन अभियान की समीक्षा करते हुए।
अभियान को गति देने पर विस्तार से चर्चा हुई। जिसमें सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष को अभियान में जोरदार तरीके से भागीदारी सुनिश्चित कराने की बात हुई। शनिवार को खेरागढ़ नगर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष ठा. हरिओम सिंह रावत की अध्यक्षता में माइक्रो डोनेशन अभियान की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों और कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष ने माइक्रोडोनेशन अभियान के एप्स के बारे में जानकारी देते हुए इसे गति देने पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।
जिलाध्यक्ष हरिओम रावत ने बताया कि खेरागढ़ विधान सभा में पांच मंडल हैं, जिनमें सभी मंडल के कार्यकर्ताओं को पांच पांच सौ सदस्य जोड़ते हुए माइक्रो डोनेशन पर बात हुई। इस अभियान में कम से कम पांच रुपए की राशि और अधिकतम एक हजार रुपए की राशि एप्स के माध्यम से डोनेट कर सकते हैं।
जिसकी अंतिम तारीख संगठन महामंत्री सुनील बंसल मंडल ने 9 मई तक तय कर रखी हैं। इस दौरान अध्यक्ष पंकज ठाकुर, मोहन गोयल, पंकज कटारा, आशीष पाराशर, नवीन परमार, मनीष सिकरवार आदि समेत समस्त खेरागढ़ नगर युवा मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.