खेरागढ़ में युवक ने फांसी लगाकर दी जान:चार दिन पहले पत्नी से हुआ था विवाद, ससुराल वालों ने की थी मारपीट

खेरागढ़, आगरा9 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
खेरागढ़ में युवक फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर मौके पर भीड़ जुट गई। - Dainik Bhaskar
खेरागढ़ में युवक फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर मौके पर भीड़ जुट गई।

खेरागढ़ के थाना जगनेर क्षेत्र में सोमवार को युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि चार दिन पहले विवाद होने पर पत्नी मायके चली गई थी। तब से वह मानसिक रूप से परेशान था।

घटना सोमवार दोपहर थाना जगनेर क्षेत्र के धनीना की है। यहां के हरवेंद्र सिंह पुत्र कल्ला ने गांव के बाहर पीपल के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। ग्रामीणों ने बताया कि करीब पांच दिन पूर्व दूध के गिलास को लेकर पति पत्नी में अनबन हुई थी। इसकी सूचना उसने अपने मायके में कर दी। अगले दिन मायके पक्ष के लोग आए और हरवेंद्र के साथ मारपीट कर उसकी पत्नी सुनयना को अपने साथ ले गए।

सवा वर्ष पूर्व ही हुई थी शादी

सवा साल पूर्व हरवेंद्र की शादी सुनयना के साथ हुई थी। तीन दिन पूर्व हरवेंद्र के पिता उसे बहु को लेने ससुराल भी गए थे, लेकिन वह नहीं आई। इसके दबाव में उसने फांसी पर लटक कर जान दे दी। थाना प्रभारी जगनेर ईश्वर सिंह तोमर ने बताया है कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...