आगरा में गुरुवार सुबह से बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। इसके साथ आने वाले दिनों में कोहरा भी छा सकता है। ऐसे में लखनऊ से आगरा की फ्लाइट को 25 दिसंबर तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। बता दें कि लखनऊ से आगरा के बीच एक ही फ्लाइट थी जिसे अब निरस्त कर दिया गया है।
26 दिसंबर तक स्थगित रहेगी फ्लाइट
पिछल कई दिनों से धुंध के चलते फ्लाइट लेट हो रही थी। खेरिया एयरपोर्ट के निदेशक ए. अंसारी ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 25 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। 26 दिसंबर से फ्लाइट बदले हुए समय सुबह 11 बजे लखनऊ से आगरा के लिए उड़ान भरेगी। आगरा से दोपहर साढे़ 12 बजे फ्लाइट लखनऊ के लिए जाएगी। फ्लाइट सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उपलब्ध रहेगी। दिसंबर माह में कोहरे के चलते रेलवे द्वारा पहले ही आगरा लखनऊ इंटरसिटी सहित कई ट्रेनों को स्थगित कर दिया गया है।
मौसम विभाग का कोहरे का अनुमान
आगरा में गुरुवार को सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान जताया है। आगरा से सटे जिलों में बूंदाबांदी होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री है। इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। वहीं, गुरुवार सुबह 9 बजे आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 329 दर्ज किया गया। जो खराब स्थिति है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.