पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितम्बर से भाजपा सेवा पखवाड़ा शुरू करेगी। महानगर स्तर पर गांधी जयंती तक के सभी कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने बताया कि अगले 15 दिन विभिन्न सेवा कार्य किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में सेवा और गरीब कल्याण सर्वोच्च रहेगा। सेवा पखवाड़ा के तहत पार्टी जनसरोकार के कार्यों से जुडे़गी। पीएम मोदी के व्यक्तित्व एवं कृति त्व पर प्रदर्शनी लगाई जाएंगी। स्टाॅल लगाकर पार्टी कार्यकर्ता उनसे जुड़ी पुस्तकों को जन सामान्य तक पहुंचाएंगे।
युवा मोर्चा आयोजित करेगा 'रक्तदान महादान' शिविर
महानगर अध्यक्ष ने बताया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ‘रक्तदान महादान‘ शिविर लगाएंगे। निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगेंगे। दिव्यांगों को कृतिम अंग तथा उपकरण बांटे जाएंगे। कोविड की बूस्टर डोज के प्रति जनता को प्रेरित किया जाएगा।
बूथ और वार्ड स्तर पर चलेंगे कार्यक्रम
महानगर में सभी वार्डों में बूथ स्तर पर वृक्षारोपण, मंडल स्तर पर दो दिन स्वच्छता अभियान चलेगा। जल ही जीवन के मंत्र के साथ जल संरक्षण व संवर्धन के प्रति जनता को जागरूक किया जाएगा। आत्मनिर्भर भारत की सफलता की कहानी 'वोकल फॉर लोकल' को भी समाज के हर वर्ग तक पार्टी लेकर जाएगी।
भाजपाई देंगे 'एक भारत- श्रेष्ठ भारत' का संदेश देंगे।
भ्राजपा कार्यकर्ता भारत की विविधता में एकता का उत्सव मनाते हुए एक भारत- श्रेष्ठ भारत का संदेश देंगे। प्रबुद्धजन सम्मेलनों के माध्यम से पीएम के व्यक्तित्व, विजन एवं उपलब्धियों पर व्यापक चर्चा होगी। केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को अभिनंदन पत्र दिए जाएंगे। गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को पार्टी कार्यकर्ता स्वदेशी से स्वावलम्बी भारत के निर्माण तथा खादी, सादगी एवं स्वच्छता के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.