बसपा ने पहले चरण के चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। बसपा अध्यक्ष मायावती ने अपने जन्मदिन पर प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की। देखिए लिस्ट में कौन सा प्रत्याशी कहां से लड़ रहा है चुनाव।
आगरा के प्रत्याशी
एत्मादपुर
प्रत्याशी- सर्वेश बघेल, उम्र -50
क्यों मिला टिकट -साफ छवि है। सामाजिक काम करते हैं । बघेल समाज बाहुल्य है सीट इसलिए टिकट मिला।
आगरा छावनी
प्रत्याशी- भारतेंदु अरुण, उम्र -50
क्यों मिला टिकट- पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं। कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं, इसलिए से लड़ाया जा रहा है।
आगरा दक्षिण
प्रत्याशी -रवि भारद्वाज, उम्र -45
क्यों मिला टिकट - पार्टी से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। ब्राह्मणों में अच्छी पकड़ मानी जाती है।
आगरा उत्तर
प्रत्याशी -मुरारी लाल गोयल, उम्र- 49
क्यों मिला टिकट- पूर्व में लंबे समय तक कांग्रेस में रहे हैं । इसके बाद बसपा में शामिल हो गए। उत्तर सीट वैश्य बाहुल्य है और इनकी समाज में अच्छी छवि है।
आगरा ग्रामीण
प्रत्याशी -किरण केसरी, उम्र- 38
क्यों मिला टिकट- सामाजिक कार्यकर्ता हैं। इनका पूरा परिवार धम्म प्रचार में रहा है। इसलिए टिकट मिला है।
फतेहपुर सीकरी
प्रत्याशी -मुकेश राजपूत, उम्र- 35
क्यों मिला टिकट- नौजवान हैं। फतेहपुर सीकरी में लोगों में पकड़ भी अच्छी है। इसलिए टिकट दिया गया है।
खेरागढ़
प्रत्याशी -गंगाधर कुशवाहा, उम्र -50
क्यों मिला टिकट -कॉपरेटिव बैंक में चेयरमैन रहे हैं। इसके साथ ही पार्टी में कोऑर्डिनेटर, जिला अध्यक्ष भी रहे हैं। पुराने कार्यकर्ता हैं। खैरागढ़ में कुशवाहा समाज के व्यक्ति को ही चुनाव लड़ाना था। पूर्व में भगवान सिंह कुशवाहा बसपा से जीत चुके हैं इसलिए उन्हें टिकट दिया गया है।
फतेहाबाद
प्रत्याशी - शैलू जादौन, उम्र -37 क्यों मिला टिकट- क्षेत्र में पकड़ अच्छी है। हॉस्पिटल भी चलाते हैं। सामाज में छवि अच्छी है।
बाह
प्रत्याशी- नितिन वर्मा, उम्र -26
क्यों मिला टिकट- निषाद समाज में बहुत अच्छी पकड़ है। इनके रिश्तेदार पूर्व में बीजेपी में थे जो कि बसपा में आ गए हैं।
मथुरा की सभी पांच सीटों पर प्रत्याशी तय
वृंदावन
प्रत्याशी - जगवीर सिंह, उम्र - 42 वर्ष, जाति - जाट क्यों मिला टिकट- पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता, पहले औरंगाबाद के प्रधान रहे।
मांट
प्रत्याशी - श्याम सुंदर शर्मा, उम्र - 65 वर्ष, जाति - ब्राह्मण
क्यों मिला टिकट- दूसरी बार बसपा से लड़ रहे, 8 बार विधायक रह चुके हैं। क्षेत्र में मजबूत पकड़, साफ छवि
गोवर्धन
प्रत्याशी - राजकुमार रावत, उम्र - 54 वर्ष, जाति - ब्राह्मण
क्यों मिला टिकट- पूर्व में दो बार विधायक रहे हैं।
बलदेव
प्रत्याशी - अशोक कुमार सुमन, उम्र - 45 वर्ष, जाति - जाटव (SC)
क्यों मिला टिकट- पार्टी के साथ लगातर जुड़कर पार्टी को आगे बढ़ाया।
छाता
प्रत्याशी - सोनपाल सिंह, उम्र - 40 वर्ष, जाति - ठाकुर
क्यों मिला टिकट- जिला पंचायत सदस्य हैं।
अलीगढ़ की सभी सात सीटों पर उतारे प्रत्याशी
अलीगढ़ शहर
नाम - रजिया खान
उम्र - लगभग 45
जाति - मुस्लिम
टिकट मिला- पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता, पहले भी लड़ चुकी हैं चुनाव।
कोल विधानसभा
नाम - मोहम्मद बिलाल
उम्र - लगभग 42
जाति - मुस्लिम
विवाद - विवादित चेहरा, जमीनों पर कब्जा करने का आरोप
टिकट - पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता, जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ चुके हैं।
विधानसभा छर्रा
नाम - तिलकराज यादव
उम्र - लगभग 45
जाति - अहीर (ओबीसी)
क्यों मिला - नगर पंचायत हरदुआ गंज का वर्तमान चेयरमैन, पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता व पूर्व जिला अध्यक्ष।
इगलास विधानसभा
नाम - सुशील कुमार जाटव
उम्र - लगभग 42
जाति - जाटव (SC)
क्यों मिला - पार्टी के साथ लगातार जुड़कर पार्टी को आगे बढ़ाया।
अतरौली विधानसभा
नाम - ओमवीर सिंह
उम्र - लगभग 50
जाति - जाट
क्यों मिला - कुछ दिन पहले ही रालोद छोड़कर पार्टी में शामिल हुए। एडेड कॉलेज के प्रोफेसर और साफ-सुथरी छवि।
विधानसभा बरौली
नाम - नरेंद्र शर्मा
उम्र - लगभग 45
जाति - ब्राह्मण
क्यों मिला - साफ सुथरी छवि।
विधानसभा खैर
नाम - प्रेमपाल सिंह जाटव
उम्र - लगभग 48
जाति - जाटव (SC)
क्यों मिला - साफ-सुथरी छवि को देखते हुए पार्टी ने जताया भरोसा।
बुलंदशहर की सभी सातों सीटों पर प्रत्याशी
बुलंदशहर सदर
प्रत्याशी - कामरान चन्दरु ( बसपा )
उम्र - 42
जाति - मुस्लिम
काम - व्यवसायी
क्यों मिला - हाजी यूनुस के पार्टी छोड़ने के बाद मुस्लिम-जाटव समीकरण को देखते हुए मजबूत उम्मीदवार।
अनूपशहर
प्रत्याशी- रामेश्वरम लोधी ( बसपा ) जाति - लोध राजपूत उम्र - 51 पेशा - ट्रांसपोर्टर क्यों मिला - पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह के पार्टी छोड़ने के बाद लोध बाहुल्य सीट को ध्यान देते हुए पार्टी ने उम्मीदवार बनाया। विधानसभा क्षेत्र के जहांगीराबाद, अनूपशहर और औरंगाबाद कस्बों में ट्रांसपोर्ट का बड़ा काम और क्षेत्र में अच्छी पकड़।
खुर्जा
प्रत्याशी- विनोद प्रधान ( बसपा )
उम्र - 53
जाति - जाटव
विवाद - बिजली एक्सईएन के साथ मारपीट के अलावा कई अन्य मुकदमे दर्ज
पेशा - आढ़ती होने के साथ मंडी समिति नेता
क्यों मिला - खुर्जा क्षेत्र में अच्छी पकड़, व्यापारियों के बीच मजबूत चेहरा।
स्याना
प्रत्याशी- सुनील भारद्वाज - ( बसपा )
उम्र - 49
जाति - ब्राह्मण
पेशा - प्रोपर्टी डीलर
क्यों मिला - जनपद के बड़े ब्राह्मण चेहरे देवेंद्र भारद्वाज के भाई हैं। पूर्व में 2012 में देवेंद्र भारद्वाज भी इस सीट से बसपा विधानसभा का चुनाव लड़े थे। महज 2 हजार वोट से हारे थे।
सिकंदराबाद
प्रत्याशी- मनवीर गुर्जर ( बसपा )
जाति - गुर्जर
उम्र - 50
विवाद - भट्टा पारसौल में अग्रणी भूमिका के चलते हुए थे मुकदमे, जेल भी जाना पड़ा
क्यों मिला - किसानों के बीच मजबूत पकड़, क्षेत्र में जाना - पहचाना चेहरा।
डिबाई
प्रत्याशी- करनपाल लोधी
उम्र - 47
जाति - लोध राजपूत
पेशा - कृषि
क्यों मिला - दिग्गज नेता देवेंद्र भारद्वाज के भाजपा में जाने और लोध - बाहुल्य सीट को ध्यान में रखते हुए दिया टिकट।
शिकारपुर
प्रत्याशी- रफीक हाजी
उम्र - 52
पेशा - मीट फैक्ट्री के मालिक
क्यों मिला - खुर्जा नगर पालिका के वर्तमान चेयरमैन, शिकारपुर क्षेत्र में अच्छी पकड़। राजनीति के पुराने खिलाड़ी।
मेरठ जोन
विधानसभा --दादरी
प्रत्याशी- मनवीर भाटी
जाति-गुर्जर
क्यों मिला- बड़े किसान नेता,गुर्जर वोट साधने के लिए।
विधानसभा - सिवालखास
प्रत्याशी- मुकर्रम अली उर्फ नन्हे खाँ, ग्राम सलाहपुर
उम्र - 55 वर्ष
जाति -मुस्लिम राजपूत
क्यों मिला- ईटभट्टा कारोबारी, खेती भी करते हैं, टिकट मिलने का कारण सिवालखास में मुसलमानों की जो वोट है उसमें बहुलता मुस्लिम राजपूतों की है।
विधानसभा - सरधना
प्रत्याशी- संजीव धामा, रुढ़की रोड निवासी
उम्र - 42 वर्ष
जाति - जाट
क्यों मिला- माताजी नगर निगम पार्षद रहीं, ये स्वयं निगम के ठेकेदार रहे हैं। 2017 में कैंट से चुनाव लड़ा और हार गए। सरधना में जाट मतदाताओं की संख्या अच्छी है यहां जाट विधायक रहे हैं 2007 में यहां चंद्रवीर सिंह बसपा के टिकट से चुने गए थे।
विधानसभा -हस्तिनापुर
प्रत्याशी- संजीव जाटव
उम्र - 43
क्यों मिला- पेट्रेाल पंप, शोरूम, प्रॉपर्टी का भी काम है, हस्तिनापुर एससी सीट है। निर्विवाद छवि है।
विधानसभा -किठौर
प्रत्याशी- केपी मावी
उम्र- 60 प्लस
जाति- गुर्जर
क्यों मिला- बसपा का समीकरण गुर्जर दलित को साधने की कोशिश है। किठौर के रहने वाले हैं, लंबे समय से बसपा में रहे हैं, नसीमुद्दीन सिद्दकी के साथ ही बसपा छोड़ी थी, अब दोबारा बसपा में आए हैं।
विधानसभा -मेरठ कैंट
प्रत्याशी- अमित शर्मा
व्यवसाय- ट्रांसपोटर
उम्र-35 साल
क्यों मिला-पुराने कार्यकर्ता, लंबे समय से बसपा में सक्रिय, एक ब्राह्मण लड़ाना था।
विधानसभा -मेरठ दक्षिण
प्रत्याशी- कुंवर दिलशाद अली, कैंट निवासी, प्रापर्टी का काम
उम्र- 52
जाति- मुसलमान राजपूत
क्यों मिला-पिछली बार भी शहर से टिकट मांगा था, पुराने कार्यकर्ता हैं। दक्षिण में मुसलमान दलित समीकरण बनाने के लिए टिकट दिया गया है।
विधानसभा - नोएडा
प्रत्याशी - कृपाराम शर्मा
जाति ब्राह्मण
उम्र करीब 50 साल
क्यों मिला- 32 साल कांग्रेस में रहे, 16 साल महानगर अध्यक्ष कांग्रेस से ही दिसंबर में ही बसपा की सदस्यता ली थी।
विधानसभा- छपरौली
प्रत्याशी- शाहीन चौधरी
उम्र - 33 वर्ष
जाति - मुस्लिम जाट
राजनीतिक करिअर- पूर्व प्रधान, बोपरा गांव।
विधानसभा - बडौत
प्रत्याशी- अंकित शर्मा पुत्र मदन शर्मा
जन्म तिथि - 30 वर्ष
राजनीतिक करिअर- बीडीसी निर्विरोध-गंगनोली (2021)
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.