आगरा में देश के नामी सरसों के तेल निर्माता सलोनी ग्रुप पर सेंट्रल जीएसटी टीम का सर्वे जारी है। पिछले 24 घंटे से टीमें यहां छानबीन कर रही हैं। सलोनी फर्म के कारोबारी सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव से जुड़े हैं। परिवार में दिवंगत शिवकुमार राठौर सपा सरकार में राज्यमंत्री भी रहे थे।
सेंट्रल जीएसटी की टीम बुधवार को सलोनी फर्म के शमसाबाद स्थित महेश एडिबल ऑयल फैक्ट्री पहुंची थी। आज दूसरे दिन भी जांच-पड़ताल जारी रही। यहां सरसों का बड़ा मिल है। देश का नामी सलोनी ब्रांड सरसों का ऑयल इसी फर्म का है। टीम की कुछ गाड़ियां फैक्ट्री के बाहर खड़ी हैं। कुछ फैक्ट्री के अंदर हैं। सीजीएसटी के सर्वे के चलते शमसाबाद में कुछ प्रतिष्ठान भी बंद हैं। बताया गया है कि टीम द्वारा फर्म के खरीद- बिक्री संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। थाना शमशाबाद क्षेत्र के आगरा रोड स्थित महेश एडिबल ऑयल मिल पर माल लेकर पहुंचे ट्रकों की भी लाइन बाहर लगी है।
वर्ष 2019 में पड़ी थी इनकम टैक्स की रेड
सलोनी फर्म पर वर्ष 2019 में इनकम टैक्स की रेड पड़ी थी। 200 से ज्यादा कर्मचारियों और अफसरों की टीम यहां पहुंची थी। आगरा समेत 26 ठिकानों पर आयकर की टीमों ने छापे मारे थे। आयकर की टीम ने यहां सरसों के बड़े पैमाने पर मिलावट और इकाई स्थापना में बोगस एंट्री प्रयोग की जांच की थी।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.