आगरा में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने अपने 1 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने और योगी सरकार के 6 साल पूरे होने पर कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। माला एवं पुष्प वर्षा कर सभी कार्यकर्ताओं के कार्य को सराहा। जिससे कार्यकर्ता काफी खुश दिखाई दिए।
आगरा ग्वालियर रोड स्थित पीएस गार्डन रोहता पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने अपने कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर कार्यकर्ताओं का फूल बरसाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को देखकर कैबिनेट मंत्री का गला भर आया। मंत्री बोलीं आप लोगों का भरपूर मुझे समर्थन मिला है, जिसके चलते मुझे जीत मिली है।
उन्होंने कहा कि वह आगरा के साथ-साथ आगरा ग्रामीण में सर्वाधिक विकास कार्य कराएंगी और आगरा ग्रामीण विधानसभा विकास के क्षेत्र में नंबर वन पर रहेंगी। दो लाख आगनबाड़ी और 15 करोड़ बच्चों को लाभ पहुंचाया है। वहीं वृद्ध महिलाओं को पेंशन देने का भी काम कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हुए कहा कि आप मेरे सुख-दुख में साथ रहते हैं। अपने कार्यकर्ताओं से रूबरू होने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस मौके पर गिर्राज सिंह कुशवाहा, विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल, श्याम भदोरिया, चौधरी उदयभान सिंह, डॉ मंजू भदौरिया, यशपाल राणा, अभिनव मौर्या, नागेंद्र चाहर, संतोष कटारा, शिवकुमार प्रमुख, संजय चौहान, उमाशंकर माहोर, सोनू चौधरी, मेघराज सिंह, रामकुमार शर्मा, सहदेव शर्मा, अंजू चौहान, उत्तम सिंह काका, राजू प्रधान, सोनू दिवाकर, फोरन सिंह राठौर, तेजवीर सिंह, राधेश्याम कुशवाहा, रविन्द्र सिंह, धर्मपाल चाहर, देवेंद्र सिंह रावत, जितेंद्र सिंह, विष्णु चौधरी, गौरव प्रधान, हैप्पी सिंह, विक्रम सिंह, जीतू प्रधान, बलदेव प्रधान, हरिओम रावत, पंकजा शर्मा, दिलीप भंडारी, कप्तान वर्मा, के के प्रधान, चंद्र प्रकाश मौर्य, सुनील गोली, सरोज चाहर, सुभाष सक्सेना, बंटू चाहर और हैप्पी सिंह मौजूद रहे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.