अंतरराष्ट्रीय हिन्दू पारिषद के संस्थापक फायरब्रांड हिंदूवादी नेता डॉ प्रवीण तोगाड़िया सोमवार देर शाम आगरा पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने वीर हिन्दू विजेता हिन्दू अभियान के जरिये एक करोड़ हिंदुओं को जोड़ने के लिए जुटने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वाहन करने के लिए आने की बात कही। उन्होंने हिन्दू हेल्पलाइन का नंबर लोगों को रटवाया और बीस हज़ार हिन्दू डॉक्टरों द्वारा मुफ्त चिकित्सा परामर्श लेने और अन्य मदद मिलने की बात कही। मंगलवार को आगरा में प्रेसवार्ता कर वो अपने अभियान और चुनाव में समर्थन और रणनीतियों के बारे में मीडिया के जरिये लोगों को जानकारी देंगे।
फायरब्रांड हिंदूवादी नेता डॉ प्रवीण ने बताया की वो आगरा कार्यकर्ताओं का कुशल क्षेम पूछ्ने के लिए आये हैं। उन्होंने कहा की आजकल हर दल हिंदुत्व की बात कर रहा है। सबको समझ आ गया है की हिन्दू के बिना देश में कुछ भी नहीं है,इसलिए सत्ता चलानी है तो हिन्दू के साथ ही आना होगा। जो भी सरकार बनेगी वो हिंदूवादी सरकार बनकर रहेगी। आज राहुल, अखिलेश, प्रियंका सभी हिंदुत्व की ही बात कर रहे हैं। अब हिंदुओं को एक होना ही होगा। आपस मे जातिगत बिखराव नहीं रखना है। हमने 02066803300 हिन्दू हेल्पलाइन शुरू की है और इसके माध्यम से एक लाख लोगों को मदद मिल रही है। हमारे बीस हजार हिन्दू डाक्टर हेल्पलाइन के जरिये मुफ्त इलाज दे रहे हैं। भोजन से लेकर किसी भी तरह की परेशानी पर हिन्दू मदद मांग सकता है।
1 करोड़ हिंदुओं को जोड़ने का अभियान
प्रवीण तोगाड़िया का कहना है की वो इस समय हर जिले में कार्यकर्ताओं से मिलने जा रहे हैं। वर हिन्दू, विजेता हिन्दू अभियान चलाकर एक करोड़ हिंदुओ को जोड़ना है और कार्यकर्ताओं से इसका आह्वाहन कर रहे हैं। जब एक करोड़ हिन्दू हर वक्त एक साथ जुड़ा होगा तो सोचो कितना बदलाव आएगा। तोगाड़िया मंगलवार सुबह खंदौली कस्बे में मीडिया से बातचीत कर आगे की रणनीति का खुलासा करेंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.