आगरा में हाईवे पर प्रदर्शन करने पर कांग्रेसियों पर मुकदमा:पुलिस ने 31 नामजद व 35 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस

आगरा2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। - Dainik Bhaskar
राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था।

आगरा में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त होने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसमें 31 कार्यकर्ताओं को नामजद किया गया है, जबकि 30-35 अज्ञात है। वहीं, मुकदमा दर्ज होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे अलोकतांत्रिक बताया है। उनका कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं।

शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर प्रदर्शन किया था।
शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर प्रदर्शन किया था।

शनिवार को कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा अबुल उल्लाह की दरगाह के पास राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने के विरोध में प्रदर्शन किया गया था। कांग्रेस कार्यकर्ता नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन कर रहे थे। इससे हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।

पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हटाने का प्रयास किया। पुतला फूंकने को लेकर पुलिस से कार्यकर्ताओं की तकरार भी हुई। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घसीटते हुए ले गई। पुलिस को कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद पुलिस की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें 31 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नामजद किया गया है। पुलिस ने लिखा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से हाईवे पर अफरा तफरी मच गई। आग्रह के बाद भी जाम नहीं खोला। अराजकता का माहौल देखकर दुकानदार दुकान बंद करके भाग गए। पुलिस ने धारा 147, 188, 332, 341 व 7 क्रिमिनल लॉ के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

इनको किया नामजद
ओमवीर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, सतीश सिकरवार छात्र नेता, मथुरा प्रसाद, रामनाथ सिंह सिकरवार, गौरव शर्मा, शानू खान, अतुल कुमार, चंद्रमोहन पाराशर, अश्वनी कुमार, अजहर, जर्नादन कुशवाहा, अमित दीक्षित, हेमंत चाहर, रघुवीर सिंह, ओमहरी, नितिन वर्मा, जीतू, राघवेंद्र सिंह, अमित सिंह, राहुल चतुर्वेदी, अंकुश गौतम, विनोद जरारी, राहुल तोमर, वुराहन शम्सी, नरेश सिकरवार, संतोष कुमार, रविंद्र जादौन, देवेंद्र कुमार चिल्लू, लोकेश यादव, अनिल सूर्यवंशी, सूरज व 36 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...