आगरा में परिणय सूत्र में बंधे 701 जोड़े:देहात में 17 विकास खंडों के युवक-युवतियों के लिए आयोजित हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह

आगरा4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
एत्मादपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समाराेह में नव युगलों को आशीर्वाद देते अतिथिगण। - Dainik Bhaskar
एत्मादपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समाराेह में नव युगलों को आशीर्वाद देते अतिथिगण।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को जनपद में 701 जोड़ों जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। जनपद में 17 विकास खंडों के युवक युवतियों के लिए अलग-अलग स्थानों पर समारोह आयोजित किए गए।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में सम्मिलित घराती-बराती प्रसन्नचित नजर आए।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में सम्मिलित घराती-बराती प्रसन्नचित नजर आए।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में एसटी-एससी वर्ग की 282 जोड़े, पिछड़ा वर्ग के 371 जोड़े, सामान्य वर्ग के 30 जोड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के 18 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। कई स्थानों दो विकास खंडों के युवक-युवतियों के लिए एक ही स्थान पर समारोह आयोजित किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार के निर्देशन में ब्लॉक स्तर पर तैनात अधिकारियों ने व्यवस्थाएं सम्भालीं। शहर में जीआईसी मैदान में आयोजित होने वाला शादी समारोह कुछ दिन के लिए टल गया है।

फतेहपुरसीकरी में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में मौजूद विधायक चौधरी बाबूलाल एवं अन्य अतिथिगण।
फतेहपुरसीकरी में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में मौजूद विधायक चौधरी बाबूलाल एवं अन्य अतिथिगण।

जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद
सैंया और खेरागढ़, जगनेर के युवक-युवतियों के लिए राघव मैरिज होम खेरागढ़ में विवाह समारोह आयोजित हुआ। यहां 50 जोड़ों के विवाह हुए। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख श्रीकांत त्यागी अनिल कुमार सिकरवार वीरेंद्र सिंह तोमर मौजूद रहे। फतेहाबाद में मीरा गार्डन में विवाह समारोह आयोजित हुआ। यहां 150 युवक-युवतियों का विवाह संपन्न हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदोरिया, विधायक छोटे लाल वर्मा, पूर्व राज्य मंत्री रामसकल गुर्जर मौजूद रहे।

विकासखंड शमशाबाद परिसर में 50 जोड़ों के विवाह संपन्न हुए। यहां ब्लाक प्रमुख गिरजा गजेंद्र मौजूद रहे। बरौली अहीर विकासखंड के युवक-युवतियों के विवाह उर्मिला देवी फार्म हाउस नियर खुशबू रेजिडेंसी सेमरी रोड पर आयोजित हुए। यहां 70 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। ब्लाक प्रमुख उत्तम सिंह, रमाकांत जादौन, प्रेम सिंह, बलदेव सिंह, महिपाल आदि प्रधान मौजूद रहे। बिचपुरी विकासखंड के 24 जोड़ों के विवाह यहीं पर संपन्न हुए। सोनू दिवाकर प्रधान और सुचेता प्रधान ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

सामूहिक विवाह समारोह में वर-वधुओं को आशीर्वाद देते अतिथिगण।
सामूहिक विवाह समारोह में वर-वधुओं को आशीर्वाद देते अतिथिगण।

नव दम्पतियों ने ली जीवनभर साथ निभाने की कसम
विवाह समारोह में नव दम्पतियों ने एक-दूसरे का जिंदगी भर साथ निभाने की कसम खाई। मनीराम मैरिज होम, जगनेर रोड अकोला में 25 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। यहां कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य की प्रतिनिधि अभिनव सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख रविंद्र सिंह ने वर वधू को आशीर्वाद दिया।

खंदौली ब्लॉक में विकास खंड परिसर में 40 युवक-युवतियों ने एक दूसरे के साथ जीवन बिताने का संकल्प लिया। यहां कानून राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल की पत्नी मधु बघेल, ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा ने वर वधु को आशीर्वाद देकर उनके सुखद भविष्य की कामना की। एत्मादपुर विकासखंड परिसर में 32 वर-वधु दांपत्य सूत्र में बंधे। यहां ब्लॉक प्रमुख इति सिंह ने उन्हें बधाई दी।

नवीन मंडी जरार में बाह देहात के 74 जोड़े, जैतपुर कलां के 50 जोड़े और पिनाहट के 68 जोड़े, कस्बा बाह के 8 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। खंड विकास अधिकारी रूमा देवी, मायाराम प्रधान आदि मौजूद रहे। स्वागत मैरिज होम फतेहपुर सीकरी में 27 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। अछनेरा के 14 जोड़ों का विवाह भी यहीं पर संपन्न कराया गया। मुख्य अतिथि विधायक बाबूलाल मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...