भाजपा प्रदेश कमेटी में आगरा से पूर्व विधायक रामप्रताप चौहान को महासचिव बनाया गया है। MLC विजय शिवहरे, विधायक अंजुला सिंह माहौर को प्रदेश सचिव पद पर रिपीट किया गया है। ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दुर्गविजय सिंह शाक्य को दी गई है।
पूर्व विधायक रामप्रताप चौहान एत्मादपुर सीट से विधायक रहे चुके हैं। इस बार चुनावों में उनकी टिकट काटकर डॉ. धर्मपाल सिंह को दे दी थी। प्रदेश कमेटी में जिम्मेदारी मिलने उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। रामप्रताप चौहान आगरा में पहले भाजपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। एमएलसी विजय शिवहरे तथा विधायक अंजुला सिंह माहौर को कमेटी में प्रदेश सचिव पद पर रिपीट किया गया है। एमएलसी विजय शिवहरे आगरा में भाजपा के महानगर अध्यक्ष पद का निवर्हन कर चुके हैं। वहीं अंजुला सिंह माहौर हाथरस से इस बार विधायक चुनी गईं हैं। वह आगरा की मेयर भी रह चुकी हैं।
दुर्गविजय सिंह को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
भाजपा ने ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दुर्गविजय सिंह शाक्य को दी गई है। वह विद्यार्थी परिषद में कई पदों पर रहे हैं। ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष और महामंत्री भी रह चुके हैं। आगरा निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव से ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष पद पर हुए बदलाव के कई मायने निकाले जा रहे हैं। श्री शाक्य पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं। आगामी चुनावों की रणनीति के तहत उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। वह बरेली के रहने वाले हैं। श्री शाक्य भाजपा युवा मोर्चा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.