आगरा में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन:भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के विवाह का प्रसंग सुन भक्त हुए भाव-विभोर

आगरा2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

आगरा में नव दिवसीय अनुष्ठान के तहत श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। संत श्री अचिंत्य प्रभु महाराज के सानिध्य में श्री कुन्जेश्वर धाम में चौथे दिन कथा व्यास प्रतिज्ञा राधे ने भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया। कथा व्यास ने अपनी सुंदर वाणी से भक्तों को कथा का रसपान कराया। नवरात्रि के मौके पर श्रीमद्भागवत कथा में भक्त भगवान भोलेनाथ की कथा सुनकर भाव विभोर हो गए।

कथा व्यास बोलीं कलयुग में जो भी भक्त श्रीमद् भागवत कथा सुनता है और करवाता है, उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। समस्त क्षेत्रवासियों ने परमानंद प्राप्त किया। श्रीमद् भागवत कथा में क्षेत्र एवं देश में पनप रही अनेक प्रकार की बीमारियों के लिए भी प्रार्थना की गई।।

इस दौरान प्रताप चाहर, राजेन्द्र सिंह, सत्य देव शर्मा, राजेन्द्र सिंह, लाल सिंह, महावीर सिंह, पवन तोमर, केदार सिंह, शास्त्री कृष्णा नन्द, राजीव गुप्ता, मनोज कुमार, चोखे लाल, रामजीत चाहर, राकेश राजपूत, देशराज (पूर्व प्रधान) और राकेश राजपूत मौजूद रहे।