आगरा में थाना ताजगंज क्षेत्र के मारुति स्टेट कॉलोनी में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। परिवार शादी समारोह में गया था। घर सूना देखकर चोरों ने करीब 20 लाख रुपए का माल पार दिया।
मारुति स्टेट कॉलोनी निवासी पीड़ित ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे धौलपुर भांजी की शादी गए थे। आज जब वह शादी समारोह से लौटे तो घर के ताले टूटे मिले। अंदर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे। बिस्तर और अन्य सामान भी पूरे में इधर-उधर पड़ा देखकर उनके होश उड़ गए। अलमारी चेक की थी उसमें रखे 3 लाख रुपए नहीं मिले। करीब 22 तोला सोना और एक किलो चांदी के जेवरात भी रखे थे, चोर उन्हें भी ले गए हैं। कुछ अन्य कीमती सामान भी चोर उड़ा ले गए हैं। चोरों के दुस्साहस देखकर आसपास के लोग भी दहशत में हैं।
आसपास की सीसीटीवी चेक रही पुलिस
सूचना पर थाना ताजगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी चेक कर रही है। साथ ही परिवार से ऐसे लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है, जिन पर उन्हें शक हो।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.