पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पूरी दुनिया में मोहब्बत की निशानी 'ताजमहल' के लिए मशहूर आगरा जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां पंचायत के फैसले के बाद एक विवाहित महिला व उसके प्रेमी का मुंह काला किया गया। इसके बाद जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया। इतने से भी लोगों का मन नहीं भरा तो युवक का सिर मुंडवा दिया गया। दोनों की जमकर पिटाई की गई। कुछ लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया, जो अब वायरल है। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। महिला और उसके प्रेमी की पुलिस तलाश कर रही है। घटना के बाद से प्रेमी युगल गांव छोड़कर कहीं चले गए हैं।
20 जनवरी को भागी महिला को खोजकर घर लाए थे परिजन
दरअसल, थाना अछनेरा के जखा गांव के रहने वाले एक शादीशुदा महिला का गांव के एक युवक से प्रेम संबंध है। इस बात की जानकारी होने पर कुछ माह पहले महिला का पति उसे व दो बच्चों को लेकर थाना ताजगंज क्षेत्र में रहकर मजदूरी करने लगा। 20 जनवरी को महिला अपने पति व बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई। परिजन उसे मथुरा जिले के कोसी से ढूंढ कर गांव लेकर आए। यहां महिला अपने प्रेमी के साथ रहने पर अड़ गई तो शुक्रवार को गांव में पंचायत हुई।
पंचायत में पंचों ने कानून अपने हाथ में लेते हुए महिला व उसके प्रेमी को बेइज्जत करने का फरमान सुनाया। इसके बाद ग्रामीणों ने पहले युवक के सिर का बाल मुंडवाया और फिर दोनों के चेहरे पर कालिख पोत कर उन्हें जूतों की माला पहनाई। फिर गांव में घुमाने का फरमान सुना दिया गया। ग्राम प्रधान व परिजनों ने उन्हें जूते चप्पलों की माला पहना कर पूरे गांव में घुमाया और उनकी जूतों से पिटाई भी की।
पुलिस ने खुद की कार्रवाई
एसएसपी आगरा बबलू कुमार ने वीडियो का संज्ञान लिया और सीओ महेश कुमार व थाना पुलिस को गांव भेजा। पुलिस ने प्रधान दाता राम, धनीराम और अमर सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि वीडियो में दिख रहे अन्य आरोपित गांव में नहीं मिले। घटना के बाद महिला अपने बच्चों को परिजनों के सपुर्द कर प्रेमी के साथ गांव से चली गई थी। इस कारण पुलिस ने अपनी तरफ से मामला दर्ज कर कार्रवाई की है और फरार आरोपितों की तलाश में जुट गई है।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.