आगरा में युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पुलिस को कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं

आगरा2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

आगरा में ग्राम पंचायत धनौली के ब्राह्मण मोहल्ले में देर रात पुलिस को गोली चलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस थाना मलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि 18 वर्षीय आर्यन के बाएं पैर में गोली लगी है। जिसके चलते आर्यन घायल हो गया लेकिन पुलिस को मौके पर और कोई नहीं मिला।

गोली चलने से ब्राह्मण मोहल्ला में सनसनी फैल गई। सभी लोग अपने घरों में घुस गए। पुलिस को कोई भी कुछ बताने के लिए तैयार नहीं हुआ। पुलिस ने घायल आर्यन को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है कि आखिर गोली किसने चलाई।

अभी पुलिस कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं है कि गोली लाइसेंसी या अवैध हथियार से चली है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। थाना मलपुरा प्रभारी तेजवीर बताया है कि इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। लेकिन अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर ही मुकदमा लिख अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।