थाना सैंया क्षेत्र में देर शाम सर्राफ को घेरकर बदमाश उसका अपहरण कर ले गए। बाइक और अन्य सामान कटी पुल के पास ही छोड़ गए। बदमाश सर्राफ को किसी अज्ञात वाहन में बैठाकर ले गए हैं। सर्राफ का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया है। वृथला, थाना इरादनगर निवासी सर्राफ छदमीलाल वर्मा पुत्र विशम्भर दयाल वर्मा ज्वेलरी की दुकानों पर सोने-चांदी के आभूषणों की सप्लाई करते हैं। वह देर शाम सैंया से आगरा की तरफ लौट रहे थे तभी आगरा-ग्वालियर हाईवे के पास कटी पुल पर बदमाश उनकी घेराबंदी कर अपहरण कर ले गए।
खुद सर्राफ ने दी अपने अपहरण की जानकारी
खुद सर्राफ छदमीलाल वर्मा ने परिजन थान सिंह वर्मा के मोबाइल पर घबड़ाते हुए अपने अपहरण की जानकारी दी। परिजन ने उनका दूसरा नम्बर लगाया वह भी बंद था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। सर्राफ के बताई जानकारी के अनुसार परिजन घटना स्थल पर पहुंचे तो सर्राफ की बाइक पुल के नीचे पड़ी मिली। सर्राफ छदमीलाल वर्मा के पास एक बैग भी था, वह भी वहीं पड़ा था, उसमें रखे आभूषण बदमाश अपने साथ ले गए हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.