कोरोना की बढ़ती रफ्तार की वजह से पाबंदियां भी बढ़ती जा रही हैं। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए रेलवे प्रशासन सख्ती बरत रहा है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए रेलवे ने अब स्टेशन पर बिना मास्क के एंट्री पर रोक लगा दी है।
डीआरएम कर रहे मॉनिटरिंग
उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल के डीआरएम आगरा छावनी, आगरा फोर्ट, राजा की मंडी, मथुरा स्टेशन व धौलपुर स्टेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जिससे कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोका जा सके। इसके साथ ही यात्रियों की परेशानियों का समाधान भी किया जा रहा है।
मास्क न लगाने पर देना होगा सौ रुपये जुर्माना
उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि स्टेशन पर और ट्रेनों में यात्रा के दौरान मास्क लगाना अनिवार्य है। अगर कोई यात्री मास्क नहीं लगाता है तो उससे सौ रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। यही नहीं विशेष मास्क चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा।
मथुरा, आगरा में हैं एक हजार से ज्यादा एक्टिव मरीज
मथुरा और आगरा पर्यटन क्षेत्र हैं। इन दोनों जगहों पर बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं. यही वजह है कि अब रेल प्रशासन ने स्टेशन पर यात्रियों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया है। मथुरा और आगरा दोनों शहरों में एक्टिव केसों की संख्या एक हजार से ज्यादा पहुंच गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.