दिल्ली में मौसम खराब होने की सूचना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के विमान की आगरा में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। वह करीब 30 मिनट तक खेरिया एयरपोर्ट पर ही रुके। सूचना पर पुलिस एवं प्रशासन आला आधिकारी भी उनकी सुरक्षा-व्यवस्था के इंतजाम में जुट गए।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का विमान शुक्रवार की रात्रि करीब 11 खेरिया एयरपोर्ट पर उतरा। दिल्ली में मौसम खराब होने की सूचना पर उनके विमान की आगरा में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद राजनाथ सिंह आगरा रुकेंगे या सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इसकी तैयारी करने के लिए डीएम एवं एससपी समेत आईजी और एडीजी आदि उनकी सुरक्षा-व्यवस्था में जुट गए। दूसरी ओर दिल्ली में मौसम कब तक साफ हो जाएगा, इसकी जानकारी भी जुटाई जाने लगी।
मौसम साफ हाेने पर विमान से दिल्ली को हुए रवाना
खेरिया एयरपोर्ट पर ही करीब 30 मिनट तक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगरा में ठहरने एवं दिल्ली जाने की प्लानिंग पर विचार होता रहा। इसी बीच दिल्ली एयरपोर्ट से मौसम साफ होने की सूचना मिलते ही वह विमान से ही रवाना हो गए। उनके जाने के बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.