आगरा में कांग्रेस का नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन:राहुल गांधी की सदस्यता रद होने से थे नाराज; BJP सरकार के खिलाफ हाईवे जाम किया

आगरा2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ता अबुल उल्लाह दरगाह (भगवान टॉकीज चौराहे ) के पास नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन करते हुए। - Dainik Bhaskar
आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ता अबुल उल्लाह दरगाह (भगवान टॉकीज चौराहे ) के पास नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन करते हुए।

आगरा में शनिवार को दोपहर आगरा में कांग्रेसजनों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। सांसद राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ गए। राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करो की मांग करते हुए भाजपा सरकार के लिए खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान वाहनों को रोकते हुए कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता।
प्रदर्शन के दौरान वाहनों को रोकते हुए कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगवान टॉकीज के पास (अबुल उल्लाह दरगाह) पर नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मथुरा की तरफ से आने वाले वाहनों की लाइन लग गई। सर्विस रोड पर भी भगवान टॉकीज चौराहे की ओर से आ रहा ट्रैफिक जाम हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथों में तख्तियां और बैनर और कांग्रेस के झंडे लगे हुए थे। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा सरकार के दबाव में लोकसभा सचिवालय में जल्दबाजी में फैसला लिया है। केंद्र सरकार की इस तानाशाही को नहीं चलने दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने की मांग लेकर नारे लगाए।

केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेसजन सड़क पर बैठ गए और धरना देने लगे।
केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेसजन सड़क पर बैठ गए और धरना देने लगे।

मौके पर पहुंचा पुलिस फोर्स
राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद आगरा में कांग्रेसजनों ने गत दिवस पीएम मोदी का पुतला फूंकने की कोशिश की थी। पुलिस ने पुतले को छीन लिया। इस बीच कांग्रेस के युवा कार्यकताओं और पुलिस की बीच धक्का-मुक्की भी हुई थी। आज दोपहर को जब पुलिस को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हाईवे जाम करने की सूचना मिली तो थाना न्यू आगरा से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। पुलिस नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश कर रही थी।