आगरा में महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया। इसके बाद वृक्षारोपण किया और 4 माह की गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी की। गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार की पोटली देकर उनकी गोद भराई की। उन्होंने आंगनबाड़ी सहायिकाओं को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि आप महिलाओं की हर समस्या पर ध्यान देंगी। आंगनबाड़ी केंद्र पर महिलाओं को उत्तर प्रदेश एवं भारत सरकार सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी देगी।
गांव की महिलाओं की समस्या सुनकर उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि अधिकांश गांव की को सरकार की योजनाओं की जानकारी नहीं होती तो वहीं कुछ महिलाएं पढ़ी-लिखी भी नहीं होती। उन्होंने आंगनवाड़ी सहायिका से सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि महिलाओं की हर समस्या पर ध्यान देना आपका कार्य है। बच्चों को पुष्टाहार देने की भी बात कही। कुछ बच्चों को उन्होंने अन्न-प्राशन यानी की खीर खिलाकर उन्हें अन्य खिलाना शुरू कराया। कुछ महिलाओं ने पेंशन न मिलने की समस्या बताई थी। जिस पर उन्होंने ब्लॉक में पेंशन केंद्र लगवाने की भी बात कही। उन्होंने बताया कि हम संबंधित अधिकारी को ब्लॉक पर बैठाएंगे और जिन माता बहनों की पेंशन नहीं बनी है। उन सभी की पेंशन बनवाने का काम करेंगे।
फर्नीचर के साथ-साथ खिलौने भी लाए गए
ब्लॉक बिचपुरी की खंड विकास अधिकारी नेहा सिंह ने बताया है कि मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों के लिए फर्नीचर के साथ-साथ खिलौने भी लाए गए हैं। इस प्रकार का आंगनवाड़ी केंद्र ब्लॉक पर पहली बार बनाया गया। उन्होंने बताया है कि अब हर ब्लॉक पर इसी प्रकार नए आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे। जिसमें जो बच्चे फ्री पढ़ना चाहते हैं, वह अपने गांव में ही आंगनबाड़ी केंद्र पर पढ़ सकते हैं।
ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान राखी अजय अंबेश, राजवीर शर्मा, सुभाष झा, ब्लाक प्रमुख सोनू दिवाकर ,मंत्री प्रतिनिधि यशपाल राणा, धर्मपाल चाहर ,फौरन सिंह राठौर, अभिनव मौर्य, मंत्री पुत्र धर्मेंद्र उपाध्याय, मानवेंद्र तोमर, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पंकजा शर्मा, रामकुमार शर्मा मौजूद रहे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.