• Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Agra
  • Minister Of State Ch. Udaybhan Singh's Ticket Cut, Five Sitting MLAs Changed, Former Governor Baby Rani Maurya Will Contest From This Seat

आगरा.. भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी:राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह का टिकट कटा, पांच सीटिंग विधायक बदले गए, पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य इस सीट से लडेंगी चुनाव

आगराएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय जनता पार्टी ने पहले चरण के विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इसमें आगरा की नौ विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। आगरा में भाजपा ने बड़ा बदलाव किया है। यहां पर नौ सीटिंग विधायकों के टिकट काटे गए हैं।

इनको मिली है टिकट
आगरा में भाजपा ने नौ प्रत्याशियों की टिकट घोषित कर दिया है। इसमें आगरा बाह से पक्षालिका सिंह, छावनी विधानसभा से डा. जीएस धर्मेश, दक्षिण विधानसभा से योगेंद्र उपाध्याय और उत्तर विधानसभा से पुरुषोत्तम खंडेलवाल को दोबारा टिकट दिया गया है। इसके अलावा पांच सीटों पर बदलाव किया गया है। इसमें फतेहपुर सीकरी विधानसभा पर राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह का टिकट काटा गया है, उनकी जगह भाजपा से पूर्व सांसद रहे चौ. बाबूलाल को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, आगरा ग्रामीण से हेमलता दिवाकर की जगह भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्या को उम्मीदवार बनाया है। फतेहाबाद से जितेंद्र वर्मा की जगह पूर्व विधायक छोटेलाल वर्मा को टिकट दिया गया है। एत्मादपुर विधानसभा से रामप्रताप सिंह की जगह बसपा से पूर्व विधायक रहे धर्मपाल सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, खेरागढ़ से महेश गोयल की जगह बसपा से विधायक रहे भगवान सिंह कुशवाहा को टिकट दिया गया है।

झेलना पडे़गा अंदरूनी विरोध
भाजपा के टिकट वितरण के बाद अंदरूनी विरोध के स्वर उठने लगे हैं। प्रत्याशियों के नामों की लिस्ट वायरल होने के बाद ही विरोध शुरू हो गया था। ऐसे में अब नामों पर मोहर लगने के बाद विरोध और बढ़ने की संभावना है। एत्मादपुर सीट पर धर्मपाल सिंह तो उत्तर विधानसभा सीट पर पुरुषोत्तम खंडेलवाल के खिलाफ विरोध के स्वर उठा रहे हैं।