आगरा में थाना शाहगंज क्षेत्र से दो दिन से लापता बच्चे का शव शनिवार को रेस्क्यू कर तालाब से निकाला गया। शाहगंज स्थित कमाल खान के तालाब में आशंका के आधार पर बच्चे के शव की तलाश की गई। नगर निगम की टीम करीब 4 घंटे तक रेस्क्यू करने में जुटी रही। पुलिस बल और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू करने में टीम की मदद की। बता दें कि शाहगंज में कमाल खान का कच्चा तालाब है। यह सिल्ट और पॉलीथिन से अटा पड़ा है। शिवम माहेश्वरी का 12 वर्षीय बेटा शौर्य शुक्रवार को दोपहर से लापता था। पास के मकान में टाइल्स लगाने का काम चल रहा था। वहां काम कर रहे किसी मजदूर ने बच्चे को तालाब की तरफ बच्चे को जाते देखा था। आशंका व्यक्त की जा रही थी कि बच्चा तालाब की तरफ बाथरूम करने गया होगा तभी उसके साथ कोई अनहोनी हुई होगी। आशंका के आधार पर नगर निगम की टीम एवं पुलिस ने रेस्क्यू किया। बांस-बल्ली तथा सीढ़ियों की मदद से तालाब में बच्चे के शव की तलाश की गई। करीब 4 घंटे तक रेस्क्यू करने के बाद उसका शव मिल गया।
गंदगी से अटा पड़ा है तालाब
तालाब गंदगी से अटा पड़ा है। तालाब में पॉलीथिन के कचड़े की की भरमार है। कीचड़नुमा पानी भरा हुआ है। नगर निगम की टीम ने सीढ़ी लगाकर रस्से और कांटे की मदद से तालाब में रेस्क्यू किया। स्थानीय लोग भी टीम की मदद करते रहे। लापता हुए बच्चे का शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.