शनिवार को एक ही दिन में आगरा से 6 अफसरों का तबादला हो गया। प्रभाकर चौधरी को यहां नया एसएसपी बनाया गया है। अजय कुमार द्विवेदी को एडीए का नया उपाध्यक्ष, सुकीर्ति माधव को एसपी तथा अशोक कुमार को आरएम रोडवेज आगरा बनाया गया है। शासन ने आगरा के एसएसपी एसके सिंह को डीआईजी सहारनपुर परिक्षेत्र बनाकर भेजा है। उनके स्थान पर एसएसपी मेरठ प्रभाकर चौधरी को यहां का नया एसएसपी बनाया गया है। नगर निगम लखनऊ के नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी को आगरा विकास प्राधिकरण का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि एडीए वीसी डा. राजेंद्र पेंसिया को विशेष सचिव नगर विकास विभाग बना दिया गया है।
शामली की पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव को पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना आगरा बनाया गया है। चित्रकूट धाम क्षेत्र बांदा के क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम अशोक कुमार सिंह को आगरा क्षेत्र का नया क्षेत्रीय प्रबंधक बनाकर भेजा गया है।
उप जिलाधिकारियों का भी ट्रांसफर
आगरा से उप जिला अधिकारी अंजनी कुमार सिंह का ट्रांसफर नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर के लिए कर दिया है। आगरा विकास प्राधिकरण के सचिव राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी का ट्रांसफर अपर आयुक्त अयोध्या मंडल अयोध्या के लिए किया गया है। आगरा की उप जिलाधिकारी दीप्ति देव यादव को प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ/निगम लखनऊ बनाया गया है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.