जाम में फंसे लोग, भगवान को पुकारने लगे:सुभाष बाजार में जाम से लोगों का हुआ बुरा हाल, धक्का-मुक्की होने से घबराए लोग

आगरा4 महीने पहले
सुभाष बाजार में चौकी के पास लगे जाम में फंसे लोग।

आगरा में सुभाष बाजार में रविवार की शाम जाम से लोगों का हाल-बेहाल हो गया। राह चलते हुए लोग करीब आधे के लिए एक ही जगह पर जाम में फंसे रहे। इधर से उधर निकलने के लिए लोग आपस में धक्का-मुक्की करते नजर आए। कुछ लोग तो जाम से बाहर निकलने के लिए भगवान को पुकारने लगे। सुभाष बाजार में चौकी के पास 200 मीटर के दायरे में हजारों की भीड़ एकत्र हो गई। मार्ग पर किसी टेंपो फंसा दिया। इससे वाहनों का आवागमन रुक गया और लोगों भी भीड़ का आवागमन रुक गया। एक ही स्थान पर खड़े रहने को मजबूर होकर महिला, बच्चे और बुजुर्गों का बुरा हाल हो गया। खचाखच भीड़ के बीच में लोगों को सांस लेना दूभर हो रहा था। छोटे बच्चे रोने लगे। सड़क किनारे शोरूमों के आगे दोपहिया वाहन खड़े थे। बीच सड़क पर लोगों की भीड़ नजर आ रही थी। कुछ लोग अपने वाहन निकालने के लिए परेशान थे।

पुलिस को कोस रहे थे लोग
जाम में फंसे लोग पुलिस को कोस रहे थे। भीड़भाड़ वाले बाजार में पुलिस सक्रिय न होने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आई। दुकानों के आगे वाहनों की अवैध पार्किंग को लेकर पुलिस आंखें फेर लेती है, इसलिए यहां आए दिन इस प्रकार का शाम को जाम लग जाता है। यह क्षेत्र थाना मंटोला सीमा के अंतर्गत आता है।