ताजमहल में मॉकड्रिल:पुलिस-पीएसी और सीआईएसएफ जवानों ने दिखाई फुर्ती, 2 घुसपैठिए पकड़े

आगरा2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
ताजमहल पर मॉकड्रिल में जवानों ने आपातकालीन स्थित से निपटने का किया रिहर्सल। - Dainik Bhaskar
ताजमहल पर मॉकड्रिल में जवानों ने आपातकालीन स्थित से निपटने का किया रिहर्सल।

ताजमहल पर शुक्रवार को सुरक्षाबलों द्वारा आतंकियों की घुसपैठ की मॉकड्रिल की गई। मॉकड्रिल में पुलिस की बम डिस्पोजल यूनिट, डॉग स्क्वायड, ताज सुरक्षा पुलिस टीम, पीएसी और सीआईएसएफ के जवान शामिल हुए। पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि मॉकड्रिल में जवानों ने अच्छा प्रदर्शन किया।

ताज के पीछे से हमला होने पर सुरक्षा बल किस तरह से मोर्चा संभालेंगे। आतंकी और दुश्मनों द्वारा बम छिपाकर रखने पर उसे कैसे ढूंढा जाएगा और किस तरह तथा कितनी देर में डिस्पोजल कर दिया जाएगा। दशहरा घाट या अन्य रास्तों से यदि कोई ताज पर अचानक हमला करने की कोशिश करे तो उससे तुरंत कैसे निपटना हैं आदि दृष्टियों से सुरक्षाबलों ने मॉकड्रिल की।

ताजमहल के पार्श्व में राइफल से हमलावरों पर निशाना लगता जवान।
ताजमहल के पार्श्व में राइफल से हमलावरों पर निशाना लगता जवान।

दुश्मनों से मोर्चा लेने से लेकर डॉग स्क्वायड टीम की मदद से बम ढूंढने और उसे डिस्पोजल करने तक की मॉकड्रिल सफलता पूर्वक की गई। मॉकड्रिल में जवानों ने फुर्ती के साथ का प्रदर्शन कर अपनी कुशलता का परिचय दिया। मॉकड्रिल में 2 युवक यमुना किराने की ओर से ताजमहल में घुस गए। सुरक्षा बलों ने दोनों को घेर लिया और कई राउंड फायरिंग के बाद उन्हें सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया।

बम निरोधक दस्ता एवं डॉग क्वायड टीम ने बम डिस्पोजल का किया रिहर्सल।
बम निरोधक दस्ता एवं डॉग क्वायड टीम ने बम डिस्पोजल का किया रिहर्सल।

दिखे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
आज ताजमहल बंद रहता है लेकिन आसपास के लोगों ने जब इस मॉकड्रिल को देखा तो आश्चर्यचकित हो उठे। अपने जवानों का जोश और आपात स्थित से निपेटने की क्षमता को देखकर खुश दिखाई दिए। ताज पर किसी भी तरह का हमला होने की स्थिति में उससे किस तरह निपटा जाएगा, इसका पूरा रिहर्सल किया गया। मॉकड्रिल के प्रदर्शन के दौरान ताजमहल पर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता दिखे।