आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर चलती कार में स्टंट करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस स्टंट करने वाले 3 युवकों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की थी।
थाना हरीपर्वत पुलिस ने सोनू पुत्र राजेन्द्र निवासी सोभा नगर फाउन्ड्रीनगर थाना एत्माददुद्दौला को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसका स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। नेशनल हाईवे पर चलती गाड़ी के सीसे खोलकर वह अपनी और दूसरे लोगों की जान जोखिम में डालते हुए स्टंट कर रहा था।
पुलिस ने सेलेरियो कार (कैब) नम्बर UP80 ET 9750 को सीज कर दिया है। उसके 2 साथियों विजय और प्रदीप पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी।
पुलिस को युवक के साथियों की तलाश
थाना प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार ने बताया कि एक दिन पहले भी 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई थी। उनकी गाड़ी को सीज कर दिया गया था। उन्होंने पर हाईवे पर चलती कार में रील बनाने के लिए स्टंट किया था। वह स्विफ्ट कार पर सवार होकर स्टंट कर रहे थे। मंगलवार को दूसरा वीडियो वायरल हुआ था। उनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.