आगरा में लव जेहाद को लेकर बालिकाओं को किया जागरूक:वक्ताओं ने गोष्ठी में मोबाइल के प्रयोग के फायदे और नुकसान भी बताए, काव्य पाठ किया

आगरा6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
कहरई में इंडियन एरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल आयोजित गोष्ठी में बालिकाओं को लव जिहाद को लेकर सतर्क किया गया। - Dainik Bhaskar
कहरई में इंडियन एरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल आयोजित गोष्ठी में बालिकाओं को लव जिहाद को लेकर सतर्क किया गया।

आगरा में लव जेहाद पर गोष्ठी आयोजित कर छात्राओं को सतर्क किया गया। किस तरह से लव जिहाद के षड्यंत्र से बचा जा सकता है, इसके लिए मार्गदर्शन किया गया। साथ ही लव जिहाद की घटनाओं का जिक्र करते हुए हिंदू बालिकाओं को सावधान किया गया।

लव जेहाद के षड्यंत्र से बचने के लिए बालिकाओं को दिया मार्गदर्शन।
लव जेहाद के षड्यंत्र से बचने के लिए बालिकाओं को दिया मार्गदर्शन।

सहर्ष वेलफेयर सोसाइटी ने बुधवार को शमसाबाद रोड कहरई स्थित इंडियन एरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गोष्ठी का आयोजन किया। लव जेहाद जैसे षड्यंत्र से छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए इससे बचाव के रास्ते बताए। कवि एवं भाजपा नेता दिनेश अगरिया, संस्था की संस्थापिका संगीता शर्मा ने बच्चों से संवाद किया। उन्होंने समझाया कि किस प्रकार से लड़कियों को बहला फुसलाकर प्यार के जाल में फंसाकर लव जिहाद में उनकी निर्मम हत्या की जाती है। इस षड्यंत्र को समझना होगा। स्टूडेंट्स को मोबाइल के प्रयोग से होने वाले हानि-लाभ के बारे में भी बताया गया।

संस्था की संस्थापिका संगीता शर्मा ने बच्चों से संवाद किया।
संस्था की संस्थापिका संगीता शर्मा ने बच्चों से संवाद किया।

कानून बनने पर भी घटनाएं कम नहीं हुईं
कवि दिनेश अगरिया ने कहा कि पूरे विश्व में समुदाय विशेष से जुड़े लोग लव जेहाद जैसे षंडयंत्र को अंजाम दे रहे हैं। ये लोग एक मिशन की तरह लगे हुए हैं। 2020 में लव जेहाद पर कानून बनने के बाद भी ऐसी घटनाओं में कमी नहीं आ सकी। नई पीढ़ी इसके प्रति जागरूक रहना होगा। उन्होंने कविता के माध्यम से भी बच्चों को समझाया। नीरू प्रधान ने भी बच्चों को सबोधित किया। प्रधानाचार्य रविकांत शर्मा ने वक्ताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र शर्मा ने किया।

खबरें और भी हैं...