गुयाना के राष्ट्रपति ने किया ताज का दीदार:ताज की पच्चीकारी के मुरीद हुए, स्वागत से हुए अभिभूत

आगरा2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
गुआना के राष्ट्रपति ने बुधवार को ताजमहल का दीदार किया। - Dainik Bhaskar
गुआना के राष्ट्रपति ने बुधवार को ताजमहल का दीदार किया।

गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान ने बुधवार को ताजमहल का दीदार किया। राष्ट्रपति का एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रूप में स्वागत किया।

ताज की खूबसूरती के मुरीद हुए

गुआना के राष्ट्रपि का ताज परिसर में पहुंचने पर पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह व जिलाधिकारी नवनीत चहल ने स्वागत किया। स्वागत में मयूर नृत्य के साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी कलाकारों द्वारा दी गई। राष्ट्रपति का ढोल, नगाड़ों से स्वागत किया गया। इसके बाद गाइड द्वारा ताजमहल के बनने के इतिहास,उसके पुरातात्विक महत्व, पच्चीकारी इत्यादि की जानकारी दी गई, जिसे सुनकर वह अभिभूत नजर आए। ताजमहल भ्रमण के बाद कैबिनेट मंत्री ने राष्ट्रपति को एयरपोर्ट पर विदा किया।

सवा दो बजे से प्रवेश हो जाएगा बंद
बुधवार को वीआईपी आने के चलते दोपहर सवा दो बजे के बाद ताजमहल में पर्यटकों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके एक घंटे बाद सवा तीन बजे ताजमहल स्मारक के अंदर से सभी पर्यटकों को बाहर कर दिया जाएगा। इसके बाद सुरक्षा की जांच की जाएगी। सवा चार बजे गुयाना के राष्ट्रपति ताजमहल पहुचेंगे। अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल का कहना है कि टिकट विंडो भी बंद रहेंगे। गुयाना के राष्ट्रपति के विजिट से एक घंटा पहले स्मारक खाली करा दिया जाएगा।