उत्तर प्रदेश में शनिवार को झांसी प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि झांसी गर्मी के मामले में प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। वहां का अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि कुछ जिलों में धूल भरी तेज हवाएं चलीं तो कुछ स्थानों पर बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की आशंका जताई है।
प्रदेश के सात सबसे गर्म शहर
जिला | तापमान |
बांदा | 48.8°C |
झांसी | 47.3°C |
आगरा | 46.4°C |
प्रयागराज | 46.4°C |
अलीगढ़ | 44.8°C |
कानपुर | 43.4°C |
लखनऊ | 43°C |
आगरा में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा
शनिवार को मई के महीने में सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। आगरा और प्रयागराज तीसरे सबसे गर्म शहर रहे। दोनों शहरों का तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आगरा के लिहाज से शनिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। गर्मी के साथ लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान कर दिया। दयालबाग विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. रंजीत सिन्हा ने बताया कि आने वाले तीन दिन तापमान में कमी होने के आसार नहीं है। गर्मी के साथ हीटवेब भी चलेंगी।
दोपहर में 12 बजे तक 40 डिग्री पहुंच रहा तापमान
प्रदेश के कई जिलों में दोपहर 12 बजे तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच रहा है। शनिवार को आगरा में दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। ताजमहल में दोपहर में बहुत कम पर्यटक दिखाई दिए। डॉक्टरों ने दोपहर के वक्त घर से न निकलने की सलाह दी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.