बलकेश्वर साईं मंदिर से निकाली कलश यात्रा:फूल बरसाकर यात्रा का जगह-जगह स्वागत, सिर में कलश रख 101 महिलाएं हुईं शामिल

आगरा2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

आगरा में शनिवार शाम को यमुना महाआरती आयोजन समिति की ओर से यमुनोत्सव चुनरी मनोरथ के तहत कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा कमला नगर साईं मंदिर से प्रारंभ हुई जो बलकेश्वर बाजार होते हुए पार्वती घाट यमुना आरती स्थल पर संपन्न हुई। कलश यात्रा में मौजूद भक्त नाचते गाते हुए नजर आए।

सिर पर कलश लिए एवं मंगल गीत गाती महिलाएं व युवतियां, जयकारे लगाती युवाओं की टोलियां और बैंड की मधुर स्वर लहरियां। ऐसा दृश्य यमुना महाआरती आयोजन समिति की ओर से निकाली गई कलश यात्रा में देखने को मिला। कलश यात्रा में 101 युवतियां और महिलाएं शामिल हुईं। कलश यात्रा का पूरे मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।

सिर में कलश रखकर यात्रा में शामिल हुईं महिलाएं।
सिर में कलश रखकर यात्रा में शामिल हुईं महिलाएं।

इसके बाद यह कलश यात्रा पार्वती घाट पर पहुंची। जहां सोमवार को यमुनोत्शव चुनरी मनोरथ में पार्वती घाट पर प्रातः 7:00 मनोकामना सिद्ध यज्ञ किया जाएगा। दोपहर 3:00 बजे चुनरी मनोरथ और शाम 6:00 बजे भजन संध्या और 8:00 बजे यमुना मैया की आरती की जाएगी।

यमुना महाआरती आयोजन समिति के अध्यक्ष हर्षदत्त शर्मा ने बताया कि यमुना जी को इस इस पार से उस पार तक 108 चुनरी नौकाओं में बैठकर श्रद्धालुओं के द्वारा भजन कीर्तन के साथ धारण कराई जाएगी। आयोजन के लिए पार्वती घाट पर नौकाओं की विशेष व्यवस्था की गई है। कलश यात्रा के दौरान कशिश नैनानी, विनीता गोयल, राखी अग्रवाल, रेनू गुप्ता, सारिका गर्ग, हर्षा धवन, श्वेता अग्रवाल, भावना सिंघल और मोना सिंह आदि मौजूद रहे।