यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारयों को लेकर रविवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेडी नड्डा आगरा आ रहे हैं। ऐसे में उनके स्वागत के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। खेरिया एयरपोर्ट से लेकर होटल तक साफ-सफाई का काम चल रहा है। ऐसे में शनिवार को राज्यमंत्री जीएस धर्मेश भी स्वच्छता कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने झाडू उठाई और फोटो खिंचवाने तक सफाई की। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने से पहले सक्रिय दिख रहे राज्यमंत्री के जनता ने जगह-जगह लापता के पोस्टर लगाए हुए हैं।
रविवार को आएंगे जेपी नड्डा, तैयारियां जोरों पर
बता दें, 8 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जे पी नड्डा का आगरा आगमन है। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की भी बात कही जा रही है। हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसको देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एयरपोर्ट से फतेहाबाद रोड तक सड़कों के गड्ढे भरे जा रहे हैं और सफाई कार्य किया जा रहा है। बारिश होने पर सड़कों पर पानी भरने से रोकने के लिए 10 पंप लगाए गए हैं।
झाड़ू पकड़ खिंचवाई फोटो, बोले- स्वच्छ भारत अभियान जारी रहेगा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगरा आगमन के पहले ही शनिवार को राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश कार्यकर्ताओं के साथ खेरिया मोड़ चौराहे पर पहुंचे और यहां झाड़ू लगाते हुए फोटो खिंचवाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के आगमन को लेकर यहां सफाई कार्य शुरू कराया गया है। हमने काम की शुरुआत करी है और बाकी काम कर्मचारी करेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा 2014 में स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया गया था। उसको लेकर आज संदेश देने के लिए यहां सफाई की गई है।आगे भी अभियान चलता रहेगा।
महादेव नगर में लगे लापता के पोस्टर
क्षेत्र में विकास कार्य न होने, जलभराव और कीचड़ से परेशान होकर थाना ताजगंज के अंतर्गत महादेव नगर मित्र पुरम के निवासियों ने 2022 चुनाव बहिष्कार और जनप्रतिनिधि लापता होने के बैनर लगाए हैं।इसन बैनरों में सांसद और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, मेयर नवीन जैन और स्थानीय विधायक व राज्यमंत्री डॉ जीएस धर्मेश को लापता दर्शाया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि चुनाव के बाद से आज तक जनप्रतिनिधि यहां सुध लेने नहीं आये हैं। चुनाव में वोट मांगने को एक बार जरूर आये थे।
लगातार जनप्रतिधियों का हो रहा विरोध
चुनाव नजदीक आने के बाद से लगातार जनप्रतिनिधियों के विरोध के मामले सामने आ रहे हैं।दो दिन पूर्व रुनकता में राज्यमंन्त्री चौधरी उदयभान सिंह का अन्न महोत्सव के दौरान महिलाओं ने विरोध किया था।इसके पूर्व फतेहपुरसीकरी लोकसभा सांसद राजकुमार चाहर और विधायक चौधरी उदयभान के लापता के पोस्टर लेकर गांव मस्येला के ग्रामीणों ने विरोध किया था। ईदगाह क्षेत्र में भी लोगों ने होर्डिंग लगाकर सड़क न बनने पर चुनाव बहिष्कार और नेताओं का प्रवेश वर्जित होने की बात कही थी।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.