केंद्रीय मंत्री ने उठाई मांग, सीएम मुस्करा के चल गए:प्रो. एसपी सिंह बोले- अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बन जाए और आगरा से इलाहाबाद की दूरी कम हो

आगरा4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
आगरा में जनसभा के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ से बात करते केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल। - Dainik Bhaskar
आगरा में जनसभा के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ से बात करते केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा शहर को 488 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने मेट्रो से लेकर और बेहतर एयर कनेक्टिविटी तक की भविष्य में सौगात देने की बात की। मगर, शहरवासियों की लंबे समय से चली आ रही अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और हाईकोर्ट बैंच की मांग पर योगी से मुस्करा कर चले गए। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने मंच से मुख्यमंत्री के सामने शहर के लिए स्टेडियम और इशारों में हाईकोर्ट बैंच की मांग की।

केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने मंच से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की मांग की।
केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने मंच से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की मांग की।

आगरा-इलाहाबाद की दूरी कम करा दीजिए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन से पहले केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल का संबोधन हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में कहाकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब पांच सौ करोड़ रुपए के विकास कार्य की सौगात दी है। इतने काम कराने के लिए सांसद विधायक को 100 साल लग जाएंगे। मुख्यमंत्री जब भी आते हैं करोड़ों के विकास कार्य की सौगात देकर जाते हैं।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि यहां की जनता लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की मांग कर रही है। ताजमहल के कारण यहां हमेशा 10 से 20 हजार विदेशी पर्यटक रहता है। ऐसे में स्टेडियम बनने से यहां पर अंतरराष्ट्रीय और आइपीएल के मैच हो सकेंगे। इससे पर्यटन व्यवसाय को पंख लगेंगे। इसके बाद उन्होंने इशारों में हाई कोर्ट बैंच की बात रखी। उन्होंने कहाकि मुख्यमंत्री से आप आगरा की जनता के लिए आगरा से इलाहाबाद की दूरी कम करवा दीजिए। केंद्रीय मंत्री के इतना कहने पर पांडाल तालियों से गूंज उठा।

जनसभा में उपस्थित लोगों को उम्मीद थी कि सीएम अंतराष्ट्रीय स्टेडियम, हाईकोर्ट बैंच पर कोई बात करेंगे।
जनसभा में उपस्थित लोगों को उम्मीद थी कि सीएम अंतराष्ट्रीय स्टेडियम, हाईकोर्ट बैंच पर कोई बात करेंगे।

सीएम की ओर से नहीं मिली कोई आश्वासन
केंद्रीय मंत्री के बाद सीएम योगी ने अपने उदबोधन में विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहाकि एक साल में आगरा की जनता मेट्रो की सवारी करेगी। इसके अलावा उन्होंने हर घर जल योजना का भी जिक्र किया। यमुना की सफाई की बात भी कही। सीएम ने मुगल म्यूजियम की जगह छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम बनाने की बात कही। उन्होंने अपने संबोधन में विकास के हर पहलू पर बात की। सभा में उपस्थित लोगों को उम्मीद थी कि जाते-जाते सीएम शायद केंद्रीय राज्यमंत्री द्वारा उठाई गई दोनों मांगों पर आश्वासन देकर जाएं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि लोगों को इस बात की खुशी है कि केंद्रीय मंत्री के जरिए उनकी मांग मुख्यमंत्री तक सीधे पहुंच गईं।

कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि आगरा शिक्षा और आईटी का हब बनेगा।
कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि आगरा शिक्षा और आईटी का हब बनेगा।

कैबिनेट मंत्री बोले- आईटी और शिक्षा का हब बनेगा आगरा
प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि आगरा में टीटीजेड के चलते उद्योगों को पलायन करना पड़ा है। मगर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई यूनिवर्सिटी के साथ आगरा और आसपास के इलाकों में आईटी पार्क बनाने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। जल्द ही आगरा आईटी और शिक्षा के क्षेत्र में हब बनेगा। यहां के हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।