प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शनिवार को आगरा में कोठी मीना बाजार में प्रदर्शनी सजाई गई। पोस्टरों और चित्रों के माध्यम से उनके द्वारा मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप किए गए कार्यों को दिखाया गया है। पार्टीजनों ने पुस्तकों की स्टॉल सजाई हैं। पीएम मोदी के जन्म दिवस पर भाजपा का आज से सेवा पखवाड़ा शुरू हो गया है। पहले दिन कोठी मीना बाजार पर प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आकर्षक प्रदर्शनी सजाई गई। स्टॉल लगाकर पार्टी कार्यकर्ताओं प्रधानमंत्री से जुड़ी पुस्तकों को जन सामान्य तक पहुंचाया जा रहा था।
भाजपा कार्यकर्ता दिखे उत्साहित
प्रदर्शनी का शुभारंभ भाजपा विधायक डा. पुरुषोत्तम खंडेलवाल, एमएलसी विजय शिवहरे, पूर्व मंत्री डा. जीएस धर्मेश, पूर्व विधायक उदयभान सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने किया। पीएम के जन्म दिन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। प्रदर्शनी में दीवारों पर लगे पोस्टरों में पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई योजनाओं का उल्लेख किया गया। विभिन्न चित्रों में दर्शाया गया है कि पीएम मोदी किस तरह देश को विकास के पथ पर आगे ले जा रहे हैं।
2 अक्टूबर तक जारी रहेंगे सेवा कार्य
भाजपा सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक इस तरह के कार्यक्रम जारी रखेगी। कार्यक्रमों के जरिए भाजपाई सेवा कार्य करेंगे। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ‘रक्तदान महादान‘ शिविर लगाएगा। निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, दिव्यांगों को कृत्रिम अंग तथा उपकरण वितरण किए गए जाएंगे। वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण व संवर्धन आदि के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। सम्मेलनों का आयोजन भी होगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.