आगरा में पठान मूवी के दर्शकों को डरा रहे 'पोस्टर':फिल्म रिलीज होने से एक दिन पहले शहर में चेतावनी भरे होर्डिंग्स लगे

आगरा4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
पठान मूवी के विरोध में आगरा में हिंदूवादियों द्वारा लगाए गए होर्डिंग्स। - Dainik Bhaskar
पठान मूवी के विरोध में आगरा में हिंदूवादियों द्वारा लगाए गए होर्डिंग्स।

आगरा में अभिनेता शाहरुख खान की पठान मूवी रिलीज होने से एक दिन पहले कड़ा विरोध शुरू हो गया है। शहर में जगह-जगह पठान मूवी के विरोध में होर्डिंग्स लगा दिए गए हैं। पठान मूवी का विरोध लिखकर लोगों से मूवी न देखने के लिए कहा जा रहा है। 25 जनवरी को फिल्म रिलीज होनी है। इससे एक दिन पहले यानी 24 जनवरी को पूरे शहर में जगह-जगह हिंदूवादियों ने पोस्टर चस्पा कर दिए हैं।

तिराहे-चौराहे पर होर्डिंग्स लगा दिए हैं। लोगों से पठान मूवी न देखने के लिए कहा जा रहा है। फिल्म रिलीज होने पर आगरा में हंगामा होने की आशंका भी बनी हुई है। अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि किसी कीमत पर पठान मूवी को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।

पठान मूवी के विरोध में आज सुबह एक युवक पोल पर होर्डिंग लगाता हुआ।
पठान मूवी के विरोध में आज सुबह एक युवक पोल पर होर्डिंग लगाता हुआ।

पोस्टरों पर 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' का जिक्र
शहर में लगाए होर्डिंग्स पर टुकड़े-टुकड़े गैंग के अभिनेता और अभिनेत्री की फिल्म पठान का तीव्र विरोध लिखा गया है। होर्डिंग और पोस्टर देखकर अभिनेता और अभिनेत्री के फैंस के अंदर डर का माहौल है। हिंदूवादी पहले कलेक्ट्रेट और एमजी रोड पर पठान मूवी के विरोध में प्रदर्शन कर चुके हैं। एक संगठन के नेता ने पिछले दिनों प्रदर्शन के दौरान यह चेतावनी भी दी थी कि जिस टॉकीज में यह फिल्म लगेगी, उसमें आग लगा दी जाएगी।