मौसम विभाग ने आगरा में 23 जनवरी को बारिश होने की आशंका जताई थी। जिसके चलते सोमवार देर शाम को आगरा में कई इलाकों में तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश होने लगी। शहर में कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। हालांकि तापमान में रात को ज्यादा गिरावट नहीं आई। सोमवार शाम को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार] अगले कुछ और दिन तेज बारिश होने के आसार हैं।
आगरा में सोमवार सुबह से ही आसमान में काफी बादल छाए हुए थे। ऐसे में शाम होते-होते करीब 8:00 बजे हल्की बूंदाबांदी होने लगी। कुछ देर के लिए बूंदाबांदी थमने के बाद तेजा हवाएं चलने लगी। हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होने लगी। हालांकि यह बारिश सिर्फ आधा घंटे तक हुई। लेकिन तेज हवाएं लगातार चलती रहीं। आगरा में कई इलाकों में मूसलाधार बारिश के साथ ओले भी गिरे। जिससे लोग बचते हुए दिखाई दिए। बरसात के चलते देर रात को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
मौसम विभाग के अनुसार, आगरा में 23 जनवरी से 25 जनवरी तक हल्की बूंदाबांदी की आशंका जताई जा रही है। वहीं 26 जनवरी को आसमान में बादल रहेंगे लेकिन बूंदाबांदी नहीं होगी। इसके बाद मौसम विभाग के अनुसार, 27 और 28 जनवरी को तेज हवाएं चलने का अंदेशा है। उसके साथ जोरदार बारिश भी हो सकती है। जिसकी वजह से आगरा का तापमान न्यूनतम 11 डिग्री से नीचे पहुंच सकता है।
आगरा में अचानक से हुई बूंदाबांदी और ओले गिरने से लोगों की दैनिक क्रियाओं को अस्त-व्यस्त हो गई। बाजार में मौजूद लोग बरसात से बचने के लिए छत का सहारा ढूंढते हुए नजर आए। वहीं आपको बता दें खेतों में इस समय सरसों की पैदावार है। अगर बारिश और तेज हुई व ओले गिरे तो फसल का काफी नुकसान हो सकता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.