आगरा में युवक को दोस्त ने मारी गोली:घायल अवस्था में एक्टिवा लेकर थाने पहुंचा पीड़ित, पैसे लेकर चल रहा था विवाद

सिकंदरा4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
अर्जुन चौहान। - Dainik Bhaskar
अर्जुन चौहान।

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के अंतर्गत कृष्णा पैराडाइस कालिंदी बिहार के रहने वाले एक युवक को उसके दोस्त ने पैसे के लेनदेन के चलते गोली मार दी। इसके बाद घायल युवक अपनी एक्टिवा लेकर थाना ट्रांस यमुना पहुंचा और वहां से पुलिस उसे जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए ले गई। बताया जा रहा है कि पीड़ित अर्जुन के सीधे पैर की जांघ में गोली लगी है, जिसकी वजह से घायल का काफी रक्त भी बह गया। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले में जांच पड़ताल में लगी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के कृष्णा पैराडाइस, कालिंदी बिहार में रहने वाले अर्जुन चौहान पुत्र कमल सिंह चौहान ने करीब 2 महीने पहले अर्जुन गौतम उर्फ़ अरविंद गौतम पुत्र महेश चंद गौतम, निवासी विद्यानिकेतन फाउंड्री नगर को ₹50000 उधार दिए थे। आज गुरुवार को करीब 5:15 बजे अर्जुन गौतम का अपने दोस्त अर्जुन चौहान के पास फोन आया और उसने कहा कि मेरे घर आकर अपने पैसे ले जाओ। जिसके बाद अर्जुन चौहान अपने दोस्त अर्जुन गौतम के निवास पर पहुंच गया।

घायल अर्जुन चौहान अपनी एक्टिवा लेकर थाना ट्रांस यमुना पहुंचा। वहां से पुलिस उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले आई।
घायल अर्जुन चौहान अपनी एक्टिवा लेकर थाना ट्रांस यमुना पहुंचा। वहां से पुलिस उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले आई।

घायल एक्टिवा लेकर पहुंच गया थाना
पीड़ित अर्जुन चौहान ने बताया कि जब वह अर्जुन गौतम के घर पहुंचा तो उसने कोई भी बात किए बिना उसके पैर में गोली मार दी। जिससे गोली सीधे पैर की जांग में जा लगी और वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। आरोपी अर्जुन गौतम गोली मारकर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद पीड़ित अर्जुन चौहान अपनी एक्टिवा लेकर थाना ट्रांस यमुना पहुंचा। वहां से पुलिस उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले आई। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

अर्जुन गौतम गलत तरीके से करता है गोल्ड का काम
पीड़ित अर्जुन चौहान ने बताया कि अर्जुन गौतम गलत तरीके से गोल्ड का काम भी करता है। इसके बारे में मैंने कई लोगों को बता दिया था, इसकी वजह से वह मुझसे खिसियाने भी लगा था।

घायल का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
ट्रांस यमुना थाना प्रभारी अवधेश गौतम का कहना है कि पैसे के लेनदेन के चलते एक युवक को दूसरे युवक ने गोली मार दी है। ऐसे में उसका इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। इस पूरे मामले में पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।