विधानसभा चुनाव 2022 का बिगुल बज चुका है और पहले चरण के मतदान के लिए 14 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। अलीगढ़ जिले में पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होंगे। जिले में सात विधानसभा सीटें हैं और वर्तमान में सभी विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक काबिज हैं। लेकिन 2022 के चुनावों में भाजपा के लिए यह सबसे बड़ी चुनौती होगी कि वह सातों सीटों पर अजेय रहते हैं या नहीं।
जिले में पहली बार हुआ था क्लीन स्वीप
2017 के विधानसभा चुनाव में पहली बार ऐसा मौका आया था कि किसी राजनैतिक दल ने जिले की सातों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की और प्रदेश में उसी पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनी। इस बार भाजपा के सामने दुबारा क्लीन स्वीप करने की चुनौती होगी। लेकिन विपक्षी दल जिस तरीके से चुन चुन कर अपने प्रत्याशी उतार रहे हैं, यह राह इतनी आसान नहीं होगी।
आजादी के बाद से अब तक, कब कौन जीता
1. कोल विधानसभा
कुल मतदाता - 404737
पुरुष - 214345
महिला - 190365
कब किसने हासिल की जीत
साल - विजेता : चुनाव हारे
2017 - अनिल पाराशर (भाजपा) : अज्जू इश्हाक (सपा)
2012 - जमीरउल्लाह (सपा) : विवेक बंसल (कांग्रेस)
2007 - महेन्द्र सिंह (बसपा) : सुरेन्द्र सहयोगी (भाजपा)
2002 - महेंद्र सिंह (बीएसपी) : राजेंद्र कुमार(भाजपा)
1996 - रामसखी (भाजपा) : गंगाप्रसाद (बीएसपी)
1993 - किशनलाल दिलेर (भाजपा) : श्यामसुंदर (बीएसपी)
1991 - किशनलाल दिलेर (भाजपा) : फूल सिंह(जेडी)
1989 - रामप्रसाद देशमुख (आइएनसी) : किशनलाल दिलेर (भाजपा)
1985 - किशनलाल दिलेर (भाजपा) : चंद्रपाल(आइएनसी)
1980 - पूरणचंद्र (आइएनसी) : किशनलाल दिलेर (भाजपा)
1977 - किशनलाल दिलेर (जेएनपी) : पूरण चंद(आइएनसी)
1974 - पूरण चंद्र (आइएनसी) : किशनलाल दिलेर (भाजपा)
1969 - पूरण चंद्र (बीकेडी) : रमेशचंद्र (आइएनसी)
1967 - केएल दिलेर (बीजेएस) : आरसी करण(आइएनसी)
1962 - भूपसिंह (आरईपी) : रामसिंह(जेएस)
1957 - मोहनलाल गौतम (आइएनसी) : रामप्रसाद देशमुख (आइएनसी)
2. छर्रा विधानसभा
कुल मतदाता-386791 लाख
पुरुष-206187
महिला-180580
कब किसने हासिल की जीत
साल - विजेता : चुनाव हारे
2017 - रविन्द्र पाल सिंह (भाजपा) : राकेश सिंह (सपा)
2012 - राकेश कुमार (सपा) : मूलचंद्र बघेल (बसपा)
2007 - राम सिंह (भाजपा) : मुजाहिद गुड्डू (बसपा)
2002 - वीरेश यादव (सपा) : मुजाहिद खान (आरटीकेपी)
1996 - रामसिंह (भाजपा) : वीरेश यादव (सपा)
1993 - वीरेश यादव (सपा) : रामसिंह (भाजपा)
1991 - रामसिंह (भाजपा) : विरेश यादव (एसपी)
1989 - बाबू सिंह (जेडी) : तिलक सिंह(आईएनसी)
1985 - तिलक सिंह (आइएमसी) : बाबू सिंह(एलकेडी)
1980 - बाबू सिंह (जेएनपी) : अनीसुर्रहमान शेरवानी (आइएनसी)
1977 - बाबू सिंह (जेएनपी) : अनुसुर्रहमान शेरवानी (आइएनसी)
1974 - बाबूसिंह (बीकेडी) : अनीसुर्रहमान(आइएनसी)
1969 - अनीसुर्रहमान (एसएसपी) : भगवान सिंह(आइएनसी)
1967 - बी. सिंह (पीएसपी) : के.श्रीनिवास (आइएनसी)
1962 - श्रीनिवास (आइएनसी) : अनुसुर्रहमान शेरवानी (एसओसी)
1957 - श्रीनिवास (आइएनसी) : श्याम(आइएनडी)
3. अतरौली विधानसभा
कुल मतदाता - 401516
पुरुष - 214714
महिला - 186792
कब किसने हासिल की जीत
साल - विजेता : चुनाव हारे
2017 - संदीप कुमार सिंह (भाजपा) : वीरेश यादव(सपा)
2012 - वीरेश यादव (सपा) : प्रेमलता देवी (जकप)
2007 - प्रेमलता देवी (भाजपा) : हरीश शर्मा(बसपा)
2002 - कल्याण सिंह (आरटीकेपी) : उमेश कुमारी (भाजपा)
1996 - कल्याण सिंह (भाजपा) : अनवर खान (कांग्रेस)
1993 - कल्याण सिंह (भाजपा) : अनवर खान (कांग्रेस)
1991 - कल्याण सिंह मधोली (भाजपा) : अनवर खान(कांग्रेस)
1989 - कल्याण सिंह (भाजपा) : अनवर खान (कांग्रेस)
1985 - कल्याण सिंह (भाजपा) : अनवर खान (कांग्रेस)
1980 - अनवर खान (इंक) : कल्याण सिंह (भाजपा)
1977 - कल्याण सिंह (जेएनपी) : अमर सिंह (कांग्रेस)
1974 - कल्याण सिंह (बीजेएस) : अनवार खान (बीकेडी)
1969 - कल्याण सिंह (बीजेएस) : अमर सिंह (आईएनसी)
1967 - कल्याण सिंह (बीजेएस) : अमर सिंह (आईएनसी)
1962 - बाबू सिंह (एसओसी) : कल्याण सिंह (जेएस)
1957 - नेकराम शर्मा (आईएनसी) : बाबू सिंह (आईएनडी)
1951 -
अतरौली नार्थ - श्री निवास (आईएनसी) : बाबू सिंह (एसपी)
अतरौली साऊथ - राजाराम (आईएनसी) : भूप सिंह (एसपी)
4. इगलास विधानसभा
कुल मतदाता - 393652
पुरुष - 210206
महिला - 183432
कब किसने हासिल की जीत
साल - विजेता : चुनाव हारे
2019 - राजकुमार सहयोगी (भाजपा) : अभय कुमार(बीएसपी
2017 - राजवीर दिलेर (भाजपा) : राजेंद्र कुमार (बसपा)
2012 - त्रिलोकी राम(रालोद) राजेंद्र कुमार(बसपा)
2007 - बिमलेश सिंह रालोद : मुकुल उपाध्याय(बसपा)
2002 - चौ. बिजेंद्र सिंह(कांग्रेस) : नरेंद्र कुमार दीक्षित(बसपा)
1996 - मलखान सिंह(भाजपा) विजेंद्र सिंह(कांग्रेस)
1993 - चौ. बिजेंद्र सिंह (कांग्रेस) : विक्रम सिंह (भाजपा)
1991 - ज्ञानवति सिंह (जेडी) : विक्रम सिंह (भाजपा)
1989 - चौ. बिजेंद्र सिंह (कांग्रेस) : राजेंद्र सिंह(जेडी)
1985 - राजेंद्र सिंह (एलकेडी) : उदयवीर सिंह(कांग्रेस)
1980 - राजेंद्र सिंह (जेएनपी) : उषा रानी (इंक)
1977 - राजेंद्र सिंह (जेएनपी) : मुख्तयार सिंह(कांग्रेस)
1974 - राजेन्द्र सिंह (बीकेडी) : शम्भू सिंह (सीपीआई)
1969 - गायत्री देवी (बीकेडी) : मोहनलाल गौतम (आईएनसी)
1967 - एमएल गौतम (आईएनसी) : एस. सिंह (आईएनडी)
1962 - श्यौदान सिंह (आईएनडी) : सोरनलाल शर्मा (जेएस)
1951 - श्यौदान सिंह (आईएनसी) : राजबहादुर किशोरी रमन सिंह (आईएनडी)
5. शहर विधानसभा
कुल मतदाता-386519 लाख
पुरुष-201319
महिला-185167
कब किसने हासिल की जीत
साल - विजेता : चुनाव हारे
2017 - संजीव राजा (भाजपा) : जफर आलम(सपा)
2012 - जफर आलम (सपा) : आशुतोष वाष्र्णेय(भाजपा)
2007 - जमीरुल्लाह (सपा) : संजीव राजा(भाजपा)
2002 - विवेक बंसल (कांग्रेस) : दीपक मित्तल(भाजपा)
1996 - अब्दुल खालिक(सपा) : कृष्ण कुमार नौमान (भाजपा)
1993 - कृष्ण कुमार नौमान (भाजपा) : अब्दुल खालिक (बसपा)
1991 - कृष्ण कुमार नौमान (भाजपा) : मो सुफियान (जेडी)
1989 - कृष्ण कुमार नौमान (भाजपा) : ख्वाजा मोहम्मद हलीम(जेडी)
1985 - बलदेव सिंह (कांग्रेस) : ख्वाजा हलीम (एलकेडी)
1980 - ख्वाजा हलीम (जेएनपी) : नेम सिंह चौहान(भाजपा)
1977 - मोजिज अली बेग (जेएनपी) : ख्वाजा हलीम (कांग्रेस)
1974 - इंद्रपाल सिंह (बीजेएस) : ख्वाजा मो. हलीम (आईएनसी)
1969 - अहमद लूथ खान (आईएनसी) : श्रीचंद्र सिंघल (बीकेडी)
1967 - आईपी सिंह (बीजेएस) : आरवाईआर ख्वाजा (आईएनसी)
1962 - अब्दुल बशीर खान (आरईपी) : अनंत राम वर्मा (आईएनसी)
1957 - अनंत राम वर्मा (आईएनसी) : एलएन माथुर (आईएनडी)
6. खैर विधानसभा
कुल मतदाता 403515 लाख
पुरुष - 215685 लाख
महिला - 187808 लाख
कब किसने हासिल की जीत
साल - विजेता : चुनाव हारे
2017 - अनूप प्रधान (भाजपा) : राकेश कुमार मौर्या (बसपा)
2012 - भगवती प्रसाद (रालोद) : राजरानी (बसपा)
2007 - सत्यपाल सिंह (रालोद) : प्रमोद गौड़(बसपा)
2002 - प्रमोद गौड़ (बसपा) : सत्यपाल सिंह (रालोद)
1996 - ज्ञानवती (भाजपा) : जगवीर सिंह(बसपा)
1993 - जगवीर सिंह (जेडी) : चंद्र प्रकाश (बसपा)
1991 - चौ. महेंद्र सिंह (भाजपा) : जगवीर सिंह(जेडी)
1989 - जगवीर सिंह (जेडी) : शिव राज सिंह (कांग्रेस)
1985 - जगवीर(एलकेडी) : शिवराज सिंह यादव(कांग्रेस)
1980 - शिवराज सिंह यादव (इंक) : जगवीर सिंह(जेएनपी)
1977 - शिवराज सिंह (जेएनपी) : शिव राज सिंह(कांग्रेस)
1974 - प्यारेलाल (आईएनसी) : महेन्द्र सिंह (बीकेडी)
1969 - महेन्द्र सिंह (बीकेडी) : प्यारेलाल (आईएनसी)
1967 - प्यारेलाल (आईएनसी) : एम. सिंह (आईएनडी)
1962 - चेतन्य राज सिंह (एसडब्ल्यूए) : मोहनलाल गौतम (आईएनसी)
1951 - मोहनलाल गौतम (आईएनसी) : रामप्रसाद देशमुख (आईएनसी)
7. बरौली विधानसभा
कुल मतदाता - 379204
नए मतदाता - 15719
पुरुष मतदाता - 201377
महिला मतदाता - 177786
कब किसने हासिल की जीत
साल - विजेता : चुनाव हारे
2017 - दलवीर सिंह(भाजपा) : जयवीर सिंह(बसपा)
2012 - दलवीर सिंह (रालोद) : जयवीर सिंह(बसपा)
2007 - जयवीर सिंह(बसपा) : दलवीर सिंह(रालोद)
2002 - जयवीर सिंह(बसपा) : दलवीर सिंह(रालोद)
1996 - दलवीर सिंह(कांग्रेस) : मुनीष गौड(भाजपा)
1993 - मुनीष गौड(भाजपा) : दलवीर सिंह(जेडी)
1991 - दलवीर सिंह(जेडी) : यशपाल सिंह चौहान(भाजपा)
1989 - सुरेंद्र सिंह चौहान (कांग्रेस) : दलवीर सिंह(आईएनडी)
1985 - सुरेंद्र सिंह (कांग्रेस) : सुरेंद्रपाल सिंह(जेएनपी)
1980 - सुरेंद्र सिंह(इंक) : नरसिंह पाल सिंह (जेएनपी)
1977 - संग्राम सिंह(जेएनपी) : सुरेंद्र सिंह(कांग्रेस)
1974 - सुरेन्द्र सिंह (आईएनसी) : संग्राम सिंह (बीकेडी)
1969 - अनीसुर्रहमान (एसएसपी) : भगवान सिंह (आईएनसी)
1967 - के. देव (आईएनडी) : आर. सिंह (आईएनसी)
1962 - महेन्द्र सिंह (आईएनडी) : महावीर सिंह (पीएसपी)
1957 - देवदत्त सिंह (आईएनसी) : महावीर सिंह (आईएनड़ी)
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.