पूर्व सीएम अखिलेश यादव की सपा सरकार पर उन्होंने कहा कि जनता का भाजपा के प्रति समर्थन देखकर अब अखिलेश के अंदर का जिन्न जागने लगा है। इसी जिन्न के चलते उन्होंने देश की आजादी देश का विभाजन करने वाले मोहम्मद अली जिन्ना का नाम देश को एकजुट करने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल के साथ जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि “श्रीअखिलेश अली जिन्नाजी” अब तुम्हे जिन्ना भी नहीं बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि 2022 में भाजपा की यह सरकार फिर प्रचंड बहुमत से आएगी।
न जिन्ना आऐंगे और न अतीक अहमद आ पाएंगे,
डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा की यह सरकार गुंडागर्दी और माफिया गिरी का दमन करने वाला कमल है। जो प्रचंड बहुमत से 2022 में कमल खिलाने वाली है। उन्होंने कहा कि 2022 में न जिन्ना आ पाएंगे और न ही तो अतीक अहमद व आजम खां आ पाएंगे। जनता ही जिताती है और जनता फिर से भाजपा को ही जिता रही है। जनता के सहयोग से भाजपा का कमल खिला है, जो खुशहाली का कमल है।
राहुल गांधी का खानदान अब मंदिर जाता है
उन्होंने कहा कि 2014 से पहले सपा, बसपा या कांग्रेस का कोई नेता अयोध्या दर्शन करने के लिए नहीं जाता था। उन्होंने कहा कि कभी ये नेता कुंभ नहाने जाते थे क्या। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या उनका खानदान मंदिर में जाता था क्या। लेकिन यह बदलाव अब आया है। रोजा इफ्तार पार्टियों में शामिल होने वाले यह नेता अब मंदिरों में जाकर मत्था टेकने लगे हैं और कुंभ नहाते हैं।
2022 में सब बोलेंगे भारत माता की जय व जय श्रीराम
डिप्टी सीएम ने कहा कि यह भाजपा का यह कमल 2022 में एक बाद फिर से खिलेगा। 2017 से बड़ी विजय 2022 में होगी। भाजपा की सरकार बनने के बाद चाहे अखिलेश हो, राहुल गांधी हो, प्रियंका गांधी हो या फिर ओवैसी, सभी जब मंच पर चढ़ेंगे तो भारत माता की जय और जय श्रीराम ही बोलेंगे।
सपाइयों को पुलिस ने चौराहे पर रोका
डिप्टी सीएम को ज्ञापन देने के लिए सर्किटी हाउस पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने क्वार्सी चौराहे पर ही रोक लिया। सपा व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अतीत अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता डिप्टी सीएम को ज्ञापन देने पहुंचे थे। जिन्हें रोक लिया गया, जिसके बाद सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय सपाइयों से मिलने पहुंचे और उन्होंने उनसे बातचीत करके उनका ज्ञापन लिया और आश्वासन दिलाया कि इसे डिप्टी सीएम तक पहुंचा दिया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.