अलीगढ़ में सोमवार को तीन दिन से लापता युवक का शव फंदे से लटका मिला। सुबह ग्रामीणों ने जंगल में शव देख पुलिस को जानकारी दी। घटनास्थल पर सीओ टीम के साथ पहुंचे। वहीं, परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। दूसरी ओर सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि युवक का शव दो दिन पुराना लग रहा है और उसके शरीर पर फफोले व कुछ निशान भी मिले हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
मामले की हो रही जांच पूरा मामला इगलास के करथला गांव का है। गोंडा रोड स्थित करथला ईसू (17) पुत्र रघुराज सिंह तीन दिन से लापता चल रहा था। परिजनों के काफी तलाश करने के बाद भी कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। सोमवार को उसका शव मिलने पर पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई। इगलास इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार दुबे ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। जिसकी जांच की जा रही है।
गांव के तीन लोगों पर शक मृतक के पिता रघुराज सिंह ने गांव के ही तीन पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया कि उन लोगों ने अपनी बेटी को कुछ दिन पहले मार दिया था। उनको शक था कि उनकी बेटी का प्रेम-प्रसंग बेटे के साथ चल रहा है। इसलिए आरोपियों ने उनके घर आकर धमकाया था कि वह उसके बेटे की हत्या कर देंगे। जिसके बाद ईसू घर से गायब हो गया था और सोमवार को उसका शव मिला है। परिजनों के आरोप के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.