अलीगढ जिले में शुक्रवार को एक बार फिर कोरोना बम फूटा और 95 लोग पॉजिटिव मिले। जिसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 242 हो गई है और स्वास्थ्य महकमें में लगातार अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के पांच कर्मचारियों के साथ ही महिला, बुजुर्ग और बच्चे भी संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी को फोन के जरिए इसकी सूचना दी गई और इन्हें खुद को दूसरों से दूर करने की हिदायत दी गई। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम इन सभी के संपर्क में आने वाले लोगों और परिवार के लोगों का सैंपल लेगी।
जनवरी में तेजी से बढ़ रहे हैं मरीज
कई महीनों तक कोरोना मुक्त रहने के बाद अलीगढ़ में जब केस मिलने शुरू हुए तो इसकी रफ्तार सामान्य थी। दिसंबर 2021 में पूरे महीने में जिले में सिर्फ 17 मरीज ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। लेकिन 2022 शुरू होते ही मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और सिर्फ 7 दिनों में ही कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 242 पहुंच गई है। जिसके बाद स्वास्थ्य महकमा भी सकते में आ गया है और लगातार लोगों को जागरुक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
नुमाइश में भीड़ फुल, नहीं है कोरोना का डर
शासन की गाइडलाइन के चलते रात 10 बजे के बाद रात्रि कफ्र्यू लग जाता है, लेकिन देर रात तक शहर की नुमाइश में लोगों की भीड़ लगी रहती है। 10 बजे से पहले लोगों का हूजूम इस तरह का होता है कि उन्हें कोरोना की परवाह बिल्कुल भी नहीं होती और बिना मास्क के ही हजारों लोग नुमाइश में घूमते फिरते नजर आते हैं। ऐसे मे अगर संक्रमित व्यक्ति नुमाइश में होगा तो काफी तेजी से संक्रमण फैलने की आसान बन जाते हैं।
दिसंबर 2021 में मिले मरीज
1 दिसंबर 2021 - 01
10 दिसंबर 2021 - 02
17 दिसंबर 2021 - 01
20 दिसंबर2021 - 01
25 दिसंबर 2021 - 01
26 दिसंबर 2021 - 01
27 दिसंबर 2021 - 02
28 दिसंबर 2021 - 02
29 दिसंबर 2021 - 01
30 दिसंबर 2021 - 03
31 दिसंबर 2021 - 01
जनवरी 2022 के आंकड़े
1 जनवरी - 06
2 जनवरी - 07
3 जनवरी - 08
4 जनवरी - 36
5 जनवरी - 18
6 जनवरी - 65
7 जनवरी - 95
वैक्सीन जरूर लगवाएं, गाइडलाइन का करें पालन
सीएमओ डॉ एके उपाध्याय ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाना अति आवश्यक है। इसके साथ ही मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है। इसके बिना महामारी को नहीं रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस लिए आमजनों को एलर्ट रहने की जरूरत है। मास्क पहनकर ही घर के बाहर निकले और भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.