पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गंगा की धार, प्रियंका के हाथ नाव की पतवार, पार होगी मझधार संगम के तीरे...जी हां कुछ ऐसा ही नजारा गुरुवार को प्रयागराज में संगम तट पर देखने को मिला। मौका था माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या का। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी बेटी मिराया के साथ आज संगमतट पहुंचीं। उन्होंने संगम पर डुबकी लगाई। प्रियंका गंगा में नाव चलाते हुए भी नजर आईं। संगम में स्नान के बाद प्रियंका गांधी मनकामेश्वर मंदिर पहुंचीं। यहां शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से मुलाकात की है। इस दौरान शंकराचार्य ने उन्हें प्रसाद, शॉल व ज्योर्तिमठ की एक पुस्तक भेंट की है।
इससे पहले प्रियंका सबसे पहले नेहरू-गांधी परिवार के पैतृक आवास आनंद भवन गईं थीं। यहां उन्होंने अपने परदादा और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के स्मृति स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। यह वही जगह है, जहां संगम में विसर्जन से पहले नेहरू की अस्थियां रखी गई थीं। प्रियंका ने आनंद भवन स्थित अनाथालय में बच्चों के साथ भी कुछ समय बिताया। इस दौरान वे एक बच्ची को गोद में लिए हुए नजर आईं।
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और हौसले को और अधिक बढ़ाएगा। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी काबू पाने में सक्षम रहेंगे। बातचीत के माध्यम से आप अपना काम भी निकलवा लेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.