पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्रतापगढ़ जिले के बिछूर गांव में एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतक गांव के पूर्व प्रधान का भाई है। युवक बुधवार की शाम से लापता था। गुरुवार सुबह उसका शव गांव के बाहर झाड़ियों में बाइक पर लटका मिला। उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। मुंह में कपड़ा भी ठूंसा था। इस घटना के विरोध में परिजनों ने ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन किया। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद शव को अपने कब्जे में लिया है। परिजनों ने रंजिशन हत्या की आशंका जताई है।
बुधवार की शाम घर से बाहर निकला था युवक
यह मामला फतनपुर थाना क्षेत्र के पूरे बिछूर गांव की है। इस गांव के निवर्तमान प्रधान जितेंद्र यादव का भाई राहुल यादव बुधवार की शाम पूजा के लिए घर से निकला था। लेकिन वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो उठे। रात भर उसकी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह गांव में ही नाले में झाडियों के बीच उसका बाइक पर लटका शव बरामद हुआ। उसके हाथ-पैर बंधे मिले। मुह में कपड़ा ठूंसा गया था। इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।
तीन घंटे के बाद शव पुलिस को सौंपा
घटना की सूचना पाकर पहुंचे पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने परिवार वालों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। करीब तीन घंटे बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए। वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश को देखते हुए गांव में PAC बल भी तैनात कर दिया गया है। मृतक राहुल यादव BA का छात्र था। SP शिवहरी मीणा का कहना है प्रधान के भाई की हत्या की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें को गठित किया गया है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.