अंबेडकरनगर जिला जेल में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर "हर घर तिरंगा" की अलख जगाने को जेल में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बंदीरक्षकों व बंदियों ने प्रतिभाग किया। जिला जेल अधीक्षक हर्षित मिश्रा ने बताया कि आज जेल में बंदीरक्षकों व बंदियों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा निकाल कर बंदियों में देशभक्ति कायम रहे, उनका जज्बा बरकरार रहे। ये संदेश दिया गया।
जिला जेल में निकाली गई तिरंगा यात्रा
आजा़दी की 75वीं वर्षगांठ पर जेल में तिरंगा यात्रा निकाल कर बंदीरक्षकों व बंदियों को जागरूक किया गया। जेल अधीक्षक आवास और शासकीय वाहन के अलावा कारागार के स्टाफ़ आवासीय परिसर में प्रत्येक घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया। इस दौरान जेल अधीक्षक ने बताया कि कारागार के प्रत्येक बैरक में तिरंगा झंडा लगा जाएगा। बता दें कि जेल में कैदियों द्वारा 10 हजार तिरंगा झंडा भी बनाया जा रहा है, जिसे बाजार के अलावा जेल में लगाया जाएगा। इसके चलते जंहा उनको काम सीखने को मिलेगा। वहीं कैदियों में देशभक्ति की भावना जगेगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.