अमेठी में शनिवार को राजर्षि रणञ्जय सिंह आसलदेव पीजी कालेज पीपरपुर अमेठी में उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा तकनीकि सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन कालेज परिसर में कला संकाय में पूर्व केंद्रीय मंत्री व संस्थान के अध्यक्ष डॉ0 संजय सिंह के कर कमलों द्बारा उद्घघाटन किया गया।
कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत संस्थान के अध्यक्ष डॉ0 संजय सिंह के द्बारा माँ सरस्वती के चित्र पर द्वीप प्रज्ज्वलित करके पूज्य बुढ़ऊ महाराज के चित्र पर भी पुष्प अर्पित किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 संगीता सिंह ने स्वागत भाषण के माध्यम से कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
संस्थान के अध्यक्ष डॉ0 संजय सिंह ने अपने उद्बबोधन में बच्चों में आत्मविश्वास, जागरूकता का प्रसार अपने अंदर करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में लक्ष्य स्वयं तय करना होता है। स्वयं में ईमानदारी, भरोसा, आत्मविश्वास के लिए परिश्रम की आवश्यकता करनी होगी | संस्थान के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ने छात्र/ छात्राओं को टेबलेट वितरित किया और सभी छात्र/ छात्राओं के स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाऐं उपस्थिति रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.