अमेठी में नदी किनारे मिला महिला का शव:बंधे थे हाथ और पैर, शरीर पर हैं धारदार हथियार के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

अमेठीएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमेठी में नदी किनारे मिला महिला का शव। - Dainik Bhaskar
अमेठी में नदी किनारे मिला महिला का शव।

अमेठी में एक महिला का शव नदी के किनारे मिला है। उसके हाथ और पैर बंधे हुए थे। शरीर पर धारदार हथियार से वार करने के निशान थे। वह घर से निकली थी और फिर काफी वक्त तक वापस नहीं लौटी। तो घरवाले उसकी तलाश कर रहे थे। बाद में उन्हें उसका शव मिला। तो उन लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने महिला की हत्या की आशंका जताई है।

घर से मवेशी चराने निकली थी महिला

जिले के संग्रामपुर के सहजीपुर गांव की निवासी शकुन्तला देवी अपने मवेशी को चराने के लिए निकली थी। घंटों बीत जाने के बाद जब वह घर वापस नहीं पहुंची। तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। काफी देर खोजने के बाद नदी किनारे मृत अवस्था मे मिली।

पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल

शकुन्तला के बेटे संदीप ने बताया कि उसके हाथ-पैर और गर्दन रस्सी से बंधे हुए थे। संदीप ने मौके 112 को फोन कर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...