अमेठी में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में चौंकाने वाला वाकया सामने आया है। यहां पर दूल्हा शादी से कुछ देर पहले फरार हो गया। उधर, दुल्हन सज संवर कर मंडप पर बैठकर घंटों तक इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा नहीं आया। इसके बाद वो मायूस होकर लौट गई। बताया जा रहा है कि दोनों ने शादी के लिए छह महीने पहले रजिस्ट्रेशन कराया था।
दरअसल, शानिवार को मंत्री सुरेश पासी के विधानसभा जगदीशपुर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसमें बाजार शुकुल क्षेत्र की रहने वाली गुड़िया की भी शादी होनी थी। गुड़िया ने हाथों पर मेंहदी रचाई और शृंगार करके मंडप पर बैठ गई। दूल्हा नहीं आया।
दूल्हे को बुलाने के लिए कई बार अनाउंसमेंट किया गया, लेकिन इसके बाद भी वो नहीं आया। इसके बाद दुल्हन के परिवार वालों ने जानकारी की तो पता चला दूल्हा भाग गया है। हालांकि, चर्चा है कि दूल्हा परदेस में है।
40 जोड़ों का होना था विवाह
जगदीशपुर ब्लॉक के बीडीओ कृष्ण कांत शुक्ला ने बताया कि दो ब्लॉक जगदीशपुर और बाजार शुकुल का यहां पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम हो रहा था, जिसमें कुल 40 जोड़े आए। जगदीशपुर के 28 और बाजार शुकुल के 12 जोड़े शामिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि लड़का पहले बैठा था और अचानक उठकर चला गया। लड़की अकेले बैठी रही। उन्होंने कहा कि यहां लड़के के बैठे होने की फोटोग्राफ भी उन लोगों ने रखी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.