अमरोहा के नौगांवा सादात तहसील में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देवेंद्र नागपाल को प्रत्याशी बनाए जाने पर उनका विरोध भी शुरू हो गया है। वहां के लोगों ने संगीता चेतन चौहान का टिकट कटने और देवेंद्र नागपाल का टिकट पार्टी द्वारा घोषित करने पर उनका पुतला फूंक कर विरोध दर्ज कराया। पूर्व क्रिकेटर विधायक स्वर्गीय चेतन चौहान के बाद उनकी पत्नी बनी थी विधायक। साल 2012 से अस्तित्व में आई नोगांवा सादात तहसील से 2017 में पूर्व क्रिकेटर स्वर्गीय चेतन चौहान ने सपा प्रत्याशी मौलाना जावेद आब्दी को हराकर जीत दर्ज की थी। उनके कोरोना से देहांत के बाद उपचुनाव में उनकी पत्नी संगीता चेतन चौहान यहां से विधायक चुनी गई। अब उनका टिकट काट कर पार्टी हाई कमान ने देवेंद्र नागपाल को प्रत्याशी घोषित किया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.