अमरोहा जिले में जनवरी में ठंड ने सितम ढाना शुरू कर दिया है। बारिश के बाद जहां बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। वहीं शुक्रवार की सुबह कोहरे की सजी चादर से दिन की शुरूआत हुई। कोहरा दोपहर तक छाया रहा और ठंड बरकरार रही। इस ठंड से दुपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी तो वहीं राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह लोग अलाव सेकते दिखाई दिए।
ठंड से बच्चे, बूढे सभी हुए परेशान
शुक्रवार को हाइवे पर कोहरे ने जहां वाहनों के पहिए पर ब्रेक लगा दी। वहीं आमजन ठंड से सिहर उठे। सब अपने-अपने तरीके से ठंड से बचने का जुगाड़ में लगे हैं। दोपहर तक आसमान में कोहरा छाया रहा। कोहरे और ठंड के कारण ठेले और छोटे दुकानदारों को भारी दिक्कतें हुई। कोहरे के चलते मोटरसाइकिल हो या चार पहिया वाहन सभी हेड लाइट और इंडीकेटर जलाकर चल रहे हैं। हर कोई गर्म कपड़ों में लिपटा दिखा। कोई अलाव का सहारा लेते दिखाई दिया। कोई हीटर तो कोई ब्लोअर से गर्माहट लेता रहा।
काम काजी लोगों को न चाहते हुए भी ठंड में घर से निकलना पड़ा। शहर में चाय की चुस्कियों के सहारे तो गांवों में अलाव के सहारे ठंड को दूर किया गया। लगातार तापमान में गिरावट होने ठंड जहां चरम पर थी, वहीं सर्द हवाएं कटे पर नमक का काम करती रहीं। दोपहिया वाहन चालक अमित,काविन्द्र, सुरेश समेत आदि ने बताया कि ठंड चरम पर है। बाइक चलाते वक्त हाथ पूरी तरह से ठंड से सून्न हो गए है। जिसके कारण बाइक रोकर चौराहों पर जल रहे अलाव सेकने के बाद आगे बढ़ना पड़ रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.