औरैया में मंगलवार की दोपहर बाद एक महिला यमुना पुल पर आई। लोग जब तक कुछ समझ पाते इससे पहले उसने पुल से छलांग लगा दी। यह देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मछुआरों से मदद मांगी। मछुआरों ने महिला को पानी मे तलाश कर बाहर निकाला। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जालौन जिले के कुठौंद निवासी शिव कुमार की पत्नी पूजा का घर में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार को भी विवाद हुआ तो वह घर से निकल आई। औरैया के यमुना पुल पर आ गई। पैदल तेज गति से जाते देख पुल पर लोगों को शक तो हुआ लेकिन कोई कुछ समझ पाता इससे पहले वह एक जगह रुकी और पलक झपकते ही उसने यमुना नदी में छलांग लगा दी।
लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के मछुआरों आ गए। सूचना पर पुलिस भी आ गई। कुछ देर तलाश के बाद महिला को बाहर निकाला गया। वहीं आग जलाकर उसे तपाया गया। इसके बाद पुलिस ने एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर उसने घटनाक्रम बताया। सूचना पर महिला के परिजन भी आ गए थे। पुलिस ने महिला के परिजनों को समझा बुझाकर महिला को उनके साथ जाने दिया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.